बता दें कि संजीव जोशी पेशे से एक मैकेनिक हैं, लेकिन महामारी के चलते उनका व्यपार ठीक से चल नहीं रहा था। इसी बीच उन्होंने अपने मकान के लिए लेडी गैंग यानि ब्याज पर पैसा देने वाली महिलाओं से उधार ले लिया। परिवार ने मरने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है, उनमें उन चार महिलाओं का जिक्र भी है जो उनको परेशान किया करती थीं। उन्होंने लिखा कि यह महिलाएं घर पर आकर कर्जा वसूलने को लेकर आए-दिन अभद्रता करती थीं। कर्ज नहीं चुकाने की हालत में घर में कब्जा करने की धमकी देती थीं। इसी बात को लेकर परिवार में भी कलह होती थी।