SDM प्रिया वर्मा ने DSP के साथ की शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, कभी CM शिवराज ने इस बात पर दी थी चेतावनी

राजगढ़. मध्य प्रदेश प्रशासन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक की महिला ऑफिसर एसडीएम प्रिया वर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी यह तस्वीरें पोस्ट की हैं। लेडी अफसर की यह खूबसूरत फोटो काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि प्रिया वर्मा वही अधिकारी हैं जिन्होंने साल 2020 में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को सरेआम थप्पड़ मारा था। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर एक्शन लेते हुए ट्रांसफर कर दिया था। आइए जानते हैं कौन हैं इस खूबसूरत लेडी अफसर के लाइफ पार्टनर..और देखिए शानदार तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2021 10:33 AM IST / Updated: Nov 25 2021, 04:23 PM IST

18
SDM प्रिया वर्मा ने DSP के साथ की शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, कभी CM शिवराज ने इस बात पर दी थी चेतावनी

दरअसल, एसडीएम प्रिया वर्मा ने डीएसपी आशीष पटेल के साथ शादी की है। बताया जाता है कि दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि कभी उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। कुछ महीने पहले ही प्रिया वर्मा और आशीष पटेल की सगाई हुई थी। जिसकी फोटोज भी महिला अफसर ने अपनी फेसबुक पर शेयर की थीं। 
 

28

प्रिया वर्मा मूल रुप से इंदौर के पास के गांव मांगलिया की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता का नाम महेश किरण है। माता पिता हमेशा ही चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सेवा में जाए। लेकिन उनके घर की हालत इतनी भी ठीक नहीं थी कि वह शहर जाकर उसकी कोचिंग करा सकें।
 

38

प्रिया वर्मा मूल रुप से इंदौर के पास के गांव मांगलिया की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता का नाम महेश किरण है। माता पिता हमेशा ही चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सेवा में जाए। लेकिन उनके घर की हालत इतनी भी ठीक नहीं थी कि वह शहर जाकर उसकी कोचिंग करा सकें।
 

48

बता दें कि प्रिया वर्मा ने साल 2014 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा पास की थी। सबसे पहले उनकी नियुक्ति भैरवगढ़ जेल में जेलर के तौर पर हुई थी। यहां उन्होंने सिर्फ 6 महीने की काम किया था।
 

58

2015 में वह डीएसपी बन गईं। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी, एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा कि वह हर रोज 14 घंटे पढ़ाई करती थीं। मेहनत और लगन के कारण उनका नाम साल 2016 में डिप्टी कलेक्टर वेटिंग में आया था। फिर साल 2017 में उन्होंने प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की। जहां उन्हें डिप्टी कलेक्टर पद मिला।

68

बता दें कि प्रिया वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। जहां भी वह औचक निरीक्षण भी करने जाती हैं, जिसकी तस्वीर वह सोशल मीडिया पर डालती हैं। अभी उनके फेसबुक पेज पर करीब चार लाख लाइक्स हैं। वहीं, 27 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वो जो भी तस्वीर शेयर करती हैं उसे हजारों लाइक्स और कमेंट मिलते हैं।

78

महिला अफसर प्रिया वर्मा के अलावा उनके जीवनसाथी और डीएसपी आशीष पटेल ने भी अपने फेसबुक प्रोफाइल और अन्य जगहों पर भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें समारोह स्थल की सजावट भी भव्य तरीके से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरों को काफी लोग पंसद कर रहे हैं।

88

 एसडीएम प्रिया वर्मा उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब साल 2020 जनवरी माह में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून समर्थित प्रदर्शनकारियों को तिरंगा यात्रा के दौरान राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी। उस वक्त प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी तो बीजेपी के नेताओं ने उनकी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन, मामला दर्ज नहीं हुआ था। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने उनके चेतावनी देते हुए कहा था कि  मैडम, आप यह बताइये कि कानून की कौन सी किताब आपने पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है? सरकार कान खोलकर सुने ले, मैं किसी भी कीमत पर मेरे प्रदेशवासियों के साथ इस प्रकार की हिटलरशाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। यह आप समझ लीजिए। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos