MP के गृहमंत्री की हैरान करने वाली तस्वीरें, जनता को बांट रहे सैनेटाइजर,लेकिन खुद नहीं लगा रहे मास्क

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार कोराना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए शिवराज सरकार ने 10 दिन का लॉकडॉउन कर रखा है। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश हैं। लेकिन इस बीच राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वे हैरान करने वाली हैं। वह लोगों के हाथ सैनिटाइज कराते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वे खुद इस दौरान उन्होंने खुद मास्क नहीं लगाया हुआ है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 25, 2020 3:11 PM IST

15
MP के गृहमंत्री की हैरान करने वाली तस्वीरें, जनता को बांट रहे सैनेटाइजर,लेकिन खुद नहीं लगा रहे मास्क

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें...
दरअसल, गृहमंत्री की यह तस्वीर उनके अपने जिला दतिया की है, जहां वह शनिवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने ना तो मास्क लगाया हुआ था और ना ही हैंड ग्लब्स पहने हुए थे। सोशल मीडिया पर यूजर मिश्रा की इन तस्वीरों को खूब वायरल कर रह कमेट्स कर रहे हैं।

25

लॉकडाउन का ऐलान करते वक्त भी नहीं लगाया था मास्क
बता दें कि मंगलवार शाम को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी भोपाल में 10 दिन के लिए फिर से लॉकडाउन  करने का ऐलान किया था, उस वक्त भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया था। साथ ही उनके पास में जो बीजेपी कार्यकर्ता खड़े हुए थे उन्होंने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था।

35

हितग्राहियों के सेनिटाइज काराए हाथ, लेकिन....
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की यह तस्वीर भी शनिवार के दिन जिला दतिया के सनोरा गांव की है। जब उन्होंने राहत सामग्री वितरण से पहले हितग्राहियों को खुद अपने हाथों से सेनिटाइज कराया था। इस दौरान भी उनके चेहरे पर मास्क नहीं था।
 

45

सम्मान में भी भूल गए मास्क लगाना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की यह तस्वीर भी उनके अपने जिला के भाण्डेर कस्बा की है, जहां आयोजित सम्मान समारोह में  25 प्रबुद्वजनों उनका  शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। लेकिन यहां भी वह मास्क लगा नहीं दिखा।

55

किसी समारोह में नहीं लगाया मास्क
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की यह तस्वीर दतिया में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के शिलान्यास के समय की है। इस दौरान भी उन्होंने  मास्क नहीं लगाया था।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos