मध्य प्रदेश को राज्य बनाने में ये कठिनाईयां थीं...
देश का दिल कहे जाने वाला राज्य मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2021 को अपना 66वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश की स्थापना तत्कालीन भारत सरकार के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रही थीं, जिसका मुख्य कारण था चार प्रान्त- मध्य प्रांत, पुराना मध्य प्रदेश, विंध्य प्रदेश और भोपाल को जोड़कर एक राज्य बनाना, लेकिन असल में इन बड़े प्रांतों में रहने वाली जनता अलग-अलग विचार, जीवनशैली, खान-पान, रहन-सहन, लोक संस्कृति और आचार-विचार की थी, बहुत-सी बहस और विचार-विमर्श के बाद आखिरकार मध्य-प्रदेश बना। पुनर्गठन के पहले इसे मध्य भारत के नाम से भी जाना जाता था। 1 नवंबर, 1956 को मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर पं. रविशंकर शुक्ल का लाल परेड ग्राउंड पर पहला भाषण हुआ था।