लड़कियों को पहले फ्री में देता ड्रग्स,आदी होने पर बना देता सेक्स वर्कर, गर्लफ्रेंड के फ्लैट से सरगना अरेस्ट

Published : Nov 25, 2020, 04:45 PM IST

इंदौर (, Madhya Pradesh) । इंदौर में सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने इस गैंग के सरगना को दिल्ली स्थित उसकी गर्लफ्रेंड के प्लैट से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वाट्सएप नंबर से आरोपी काम करता था। वहीं, आरोपी ने कबूला कि उसके संपर्क में अभी भी 20 से ज्यादा सेक्स वर्कर हैं। इनमें अधिकांश दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और विदेश की हैं। उधर, इवेंट के बहाने बांग्लादेशी लड़कियों को अपहरण कर इंदौर लाकर स्कैंडल संचालित करने वाली गैंग के फरार आरोपी राज को भी गाजियाबाद से पकड़ा है। इस आरोपी की भी दो महीने से तलाश चल रही थी। वहीं, पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है। बता दें कि इस गिरोह का भंडाफोड़ बीते दिनों तब हुआ था जब बांग्लादेश से बहलाफुसलाकर लाई गई लड़कियों को रिहा कराया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि ये लड़कियों को मुंबई से लाकर फ्री में ड्रग्स की सप्लाई करते थे, आदी हो जाने पर उन्हें सेक्स वर्कर बना देते हैं।

PREV
16
लड़कियों को पहले फ्री में देता ड्रग्स,आदी होने पर बना देता सेक्स वर्कर, गर्लफ्रेंड के फ्लैट से सरगना अरेस्ट


विजय नगर टीआई तहजीब काजी की टीम ने जैसे ही महालक्ष्मी नगर में दबिश दी थी, तब बदमाश सैंडो उर्फ सागर जैन का नाम सामने आया था। पुलिस की धरपकड़ के पहले ही वह भाग निकला था। पुलिस ने उसकी तलाश में तीन-चार बार अलग-अलग जगहों पर टीम भेजी, लेकिन वह नहीं मिला था। 

26


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इवेंट के बहाने बांग्लादेशी लड़कियों को अपहरण कर इंदौर लाया जाता था। युवतियों को नशे के लिए ड्रग्स उपलब्ध करवा जाता था। नशे के आदी हो जाने पर उनके सहारे सेक्स रैकेट का संचालन कराया जाता था। आरोपी सैंडो उर्फ सागर जैन की बांग्लादेशी लड़कियों के अपहरण और मानव तस्करी के मामले में भी तलाश थी।

36

दीपावली के बाद टीआई काजी को सुराग मिला कि वे जिन तीन आरोपियों को खोज रहे हैं वे दिल्ली के आसपास हो सकते हैं। दीपावली के पहले उसने अपनी लोकेशन बदल दिया था और वो दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड के यहां रहने पहुंच गया था। वहीं से पुलिस ने तकनीक का उपयोग कर उसे पकड़ा है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

46


पुलिस के मुताबिक सैंडो घर से बाहर निकलता ही नहीं खा। उसकी गर्लफ्रेंड ही उसे रोजाना बाहर की जानकारियां देती है। बाजार भी वही जाती थी। आरोपी तो अपना मोबाइल छिपा चुका था और एक नए नंबर से कभी कभार सिर्फ वाट्सएप कॉलिंग करता था।
(प्रतीकात्मक फोटो)

56


पुलिस के मुताबिक सैडो ने कबूला कि वह बांग्लादेशी लड़कियों के स्कैंडल को चलवाने के लिए उन्हें नशा सप्लाई कराता था। वह धीरे-धीरे उन्हें एमडी ड्रग्स भेजता था, ताकि वे लत में रहे और फिर स्कैंडल से बाहर नहीं आए। उन्हें आदि बनाने के लिए यह जहरीला नशा दिया जाता था। 

66


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कबूल लिया कि वह मुंबई से ही एमडी ड्रग्स लाता था। शुरुआत में लड़कियों को मुफ्त में नशा देते हैं। लेकिन, बाद में इनकी कीमत वसूली जाती है। अभी भी उसके संपर्क में 20 से ज्यादा सेक्स वर्कर हैं। अधिकांश दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और विदेश की हैं। 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories