पुणे, महाराष्ट्र. महज डेढ़ साल की मैरिज में पति के सामने पत्नी के कई रंग-मिजाज सामने आ गए थे। उनके कोई बच्चा नहीं था। इसके लिए वो पति पर उंगुलियां उठाती थी। शादी के पहले से ही उसके कई पुरुष मित्र (male friends) थे। इसका पता पति को चल चुका था। लेकिन वो गुस्सैल बीवी (Angry wife) के डर से ज्यादा कुछ नहीं बोलता था। अगर टोकता, तो वो उसे मारती थी। इस बार बीवी ने खौफनाक खेल खेला। बार-बार की झगड़े को खत्म करने उसने पति के गले पर फावड़ा दे मारा। मर्डर के बाद वो बिंदास होकर मॉर्निंग वॉक पर निकल गई। हालांकि बाद में खुद पुलिस को कॉल करके घटना के बारे में बताया। यह सनसनीखेज मर्डर (Sensational murder) मंगलवार सुबह ममुरडी गांव में हुआ। मयूर गायकवाड़ (28) की हत्या के आरोप में पत्नी ऋतु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों किसी हॉस्पिटल में काम करते थे। आगे पढ़ें..हिंदू बहू को घरवालों ने स्वीकार करने से किया मना, प्रेमी ने कहा कि धर्म बदल लो, लेकिन वो नहीं मानी और फिर...