मोबाइल लूटने के बाद उसी पर TIK TOK वीडियो बनाता था बदमाश

Published : Aug 01, 2019, 04:45 PM IST

ट्रेन यात्रियों को लूटने वाले एक गिरोह को उसके सरगना के TIK TOK प्रेम ने पकड़वा दिया। सरगना लूटे गए मोबाइल पर वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करता था। बस, उसकी यह गलती भारी पड़ी और पूरा गैंग पकड़ में आ गया।

PREV
15
मोबाइल लूटने के बाद उसी पर TIK TOK वीडियो बनाता था बदमाश
रतलाम. रतलाम GRP ट्रेनों में लूटपाट करने वाले बदमाश गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह का सरगना मुकेश है, जो गाजियाबाद से बैठकर अपना गिरोह चला रहा था। यह गिरोह मुकेश के TIK TOK प्रेम के चलते पकड़ा गया।
25
दरअसल, मुकेश लूटे गए मोबाइल पर ही TIK TOK वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर करता था। इन्हीं में से एक वीडियो ने उसकी पहचान जाहिर कर दी। साइबर सेल ने इस मामले को हैंडल किया था।
35
यह गैंग मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वालीं ट्रेनों के यात्रियों को अपना निशाना बनाता था। वीडियो के आधार पर मुकेश की गैंग के बाकी सदस्य भी पकड़ लिए गए। इस गिरोह के ऊपर उज्जैन और रतलाम GRP में कई मामले दर्ज हैं।
45
55

Recommended Stories