अब नहीं मुस्कुराएगा मासूम: बर्थडे पर 3 साल के बच्चे को दी भयानक मौत, बेटे के शव को गोद में रख बिलख रही मां

खंडवा (मध्य प्रदेश). बच्चे अपने बर्थडे के दिन सबसे ज्यादा खुश होते हैं। क्योंकि माता-पिता उनको तोहफे जो देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा से आई एक दिल को झकझोर देने वाली खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। जहां 3 साल के मासूम की उसके जन्मदिन पर ही निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे को इतनी बेहरमी से मारा कि उसका शव देख लोगों की रुह कांप गई। मौत से पहले एक ही जिद कर रहा था मासूम...
 
Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2021 9:31 AM IST / Updated: Oct 21 2021, 03:10 PM IST

15
अब नहीं मुस्कुराएगा मासूम: बर्थडे पर 3 साल के बच्चे को दी भयानक मौत, बेटे के शव को गोद में रख बिलख रही मां

दरअसल, यह मार्मिक घटना खंडवा के मूंदी नगर की है, जहां बुधवार रात करीब करीब 9:30 बजे 3 साल के बालक अक्षांश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारे मासूम की हत्या करने के बाद उसकी लाश एक बोरे में भरकर घर से करीब 100 फीट की दूर एक सूने मकान में फेंक गए। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी मिलने पर मूंदी पुलिस मौके पर पहुंची।

25

बता दें कि बुधवार को ही मासूम अक्षांश का तीसरा जन्मदिन था। वह सुबह से ही बेहद खुश था, बार-बार अपने मम्मी-पापा से यही कह रहा था कि आज में अपना केक काटूंगा। मुझे गिफ्ट भी मिलेगा, लेकिन अब वही मां अपने मासूम बेटे के शव को गोद में रखकर बिलख रही है। मां का यह हाल देख हर किसी की आंखों में आंसू हैं।
 
35

मूंदी नगर में रहने वाले श्याम कोठारे का तीन साल का बेटा अक्षांश बुधवार सुबह को अपने घर के सामने खेल रहा था। लेकिन इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। दो से तीन घंटे तलाशन के बाद जब बच्चा कहीं मिला तो पिता और परिजन पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

45

रात करीब 9 बजे कॉलोनी के लोग बच्चे की खोज रहे थे, इसी दौरान उनको एक सुनसान मकान में एक बोरा दिखा। इसे जैसे ही उन्होंने खोलकर देखा तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। क्योंकि उसमें मासूम का शव था। अक्षांश के गले में चोट के निशान हैं। गला दबाकर हत्या की गई है। गले में खून लगा था ऐसा लग रहा है कि उसका गला काटने की कोशिश की गई है। 

55

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos