बड़ी रंगीन है 21 साल की लड़की की कहानी, चश्मा-मास्क और नकली हेयर स्टाइल में अमीरों को करती बर्बाद


इंदौर (मध्य प्रदेश). ड्रग्स वाली आंटी प्रीति जैन के फरार बेटे यश जैन की गर्लफ्रेंड आफीन खान उर्फ तरन्नुम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया हुआ है। जहां वह पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। उसने बताया कि वह अमीर लड़कों को अपने जिस्म का जलवा दिखाकर और उनसे वीडियो चैट करती थी। जब लड़के मेर जाल में पूरी तरह फंस जाते तो में उनके लिए ड्रग्स के लिए उकसाती थी। में ही नहीं मेरे साथ ऐसी कई लड़कियां थीं जो इस काम में लगी हुईं थीं और वह ड्रग्स सप्लाई करती।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2020 4:02 PM IST

16
बड़ी रंगीन है 21 साल की लड़की की कहानी, चश्मा-मास्क और नकली हेयर स्टाइल में अमीरों को करती बर्बाद


पुलिस जांच में आफीन के मोबाइल से ऐसे कई खुलासे हुए हैं जिनसे पता चला है कि वह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जुड़ी हुई थी। जिन पर उसके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह इन लड़कों से रात को अश्लील चैट करती थी, फिर अपनी अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने दोस्त बढ़ाती थी। इतना ही नहीं आफीन ने कई लड़कियों को जिस्म दिखाकर और ड्रग की लत लगाकर पैसा कमाने के गुण सिखाई हैं।
 

26


आफीन पहले अमीर लोगों को उधार ड्रग सप्लाई करती थी, फिर जब वह समय पर पैसे नहीं देते तो उनसे डबल पैसा कमाती थी। यानी 1000 रुपए का 2000 रुपए बसूलती थी। अगर कोई विरोध करता तो उनको अपने साथ हुई अश्लील चैट वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगती थी। इतना ही नहीं वह कई बार तो उनके माता-पिता के सामने हंगामा करने चली जाती थी। जिसके चलते किसी ने उसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। जानकारी के मुताबिक, पैसा कमाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती थी। वह अपने अश्लील वीडियो दिखाकर अधेड़ उम्र के लोगों फंसाती थी। खासकर उनको जो पैसे वाले होते थे। 

36

पुलिस जांच में सामने आया है कि कई कॉलेज गोइंग और होस्टल की लड़कियां खुद के खर्च पूरे करने के लिए आफीन से जुड़ी हुई थीं। अन्य लड़किया और आफीन पहचान छिपाने के लिए  चश्मा, मास्क और नकली हेयर स्टाइल का भी उपयोग करती थीं। जब कोई उनके जाल में पूरी तरह फंस जाता तो अपने असली मकसद को अंजाम देती।

46


पुलिस पूछताछ में आफीन ने बताया था कि वह इस धंधे में कैसे आई। दरअसल, आफीन खान अच्छे परिवार से तालुक रखती है, जिसके पिता डॉक्टर थे। लेकिन मम्मी -पापा के विवाद के बाद दोनों में तलाक हो गया। जिसके बाद पिता विदेश चले गए और मां अपने पिता के घर भोपाल आ गई। ऐसे में आफीन बेसहारा हो गई और वो अकेली इंदौर में एक किराए के घर में रहने लगी। उसने बताया कि वह यश के संपर्क में आने के बाद ड्रग्स के गिरोह में शामिल हुई थी। धीरे-धीरे कर वह ड्रग्स के धंधे में फंसती चली गई और वह नशे का कारोबार करने लगी। 

56


आफीन ने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ऐसी नहीं थी। लेकिन जब मां-बाप ने उसे अकेला छोड़ दिया तो उसके पास इस काम में  घुसने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। पिता डॉक्टर होने के बाद भी लड़का और लड़की में अंतर मानते थे। वह चाहते थे कि उन्हें बेटा हो लेकिन जब बेटी यानि में हुई तो वह मुझसे नफरत करने लगे। कई बार मुझे पापा का तिरस्कार झेलना पड़ा। फिर उसके दिमाग में यही बात घर कई कि ऐसा क्या काम है जो लड़का कर सकते हैं और लड़की नहीं। बस इसी वजह से वो बचपन से ही लड़कों से नफरत करने लगी थी।

66


 ड्रग्स की दुनिया में आफीन 'आई कैंडी' के नाम से फेमस हो गई। उसको नाइट पार्टियां करना और डांस करना बेहद पसंद था। वह हर बार अलग-अलग लोगों के साथ पार्टी में जाया करती। खासकर शनिवार, रविवार नाइट को शहर के अलग अलग पब में होने वाली पार्टियों में शामिल होती थी। इतना ही नहीं वो एक नाइट में दो-तीन पब में पार्टी करने पहुंच जाती थी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos