MP में अलग तरह का हादसा : 4 लोगों की मौत हो गई और पता नहीं चला, देखने उमड़ी भीड़..बोली-ये कैसा हादसा

Published : Dec 24, 2020, 04:47 PM ISTUpdated : Dec 24, 2020, 06:33 PM IST

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अलग तरह का दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जिसे देखने वाले भी हैरान थे। यहां पहले एक बोलेरे गाड़ी अचानक तेज रफ्तार में एक खाई में जाकर पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद कुछ लोग वहां मदद करने के लिए पहुंचे। तभी सामने से बारात लेकर आर रही बस अनियंत्रित होकर मौके पर जुटे लोगों के ऊपर पलट गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की दबने से मौत हो गई। इस तरह इस हादसे में टोटल चार लोगों की जान चली गई। मौके पर मौजूद लोग समझ नहीं पाए कि आखिर यह एक्सीडेंट कैसे हो गया।  

PREV
17
MP में अलग तरह का हादसा : 4 लोगों की मौत हो गई और पता नहीं चला, देखने उमड़ी भीड़..बोली-ये कैसा हादसा

नजर हटी और दुर्घटना घटी...
दरअसल यह दर्दनाक एक्सीडेंट जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर पाटन-तेंदूखेड़ा रोड गुरुवार सुबह हुआ। बोलेरो में मारे जानी वाली महिला का नाम  60 वर्षीय फूलरानी है। वह अपने परिजनों के साथ तेंदूखेड़ा से जबलपुर की ओर आ रही थी। लेकिन चालक को अचानक सामने पड़ने वाले मोड़ से नजर हट गई और बोलेरो खई में पटल गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए।

27


हादसे की फोटो खींच रहे थे लोग और आ गई मौत
सड़क किनारे पलटी जीप को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कोई फोटो खींचने लगा तो कई मदद करने लगी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक और युवती भी सड़क पर खड़े होकर बोलेरो के देख रहे थे। तभी इंदौर से बारात लेकर लौट रही बस और बारातियों को छोड़ने शहपुरा जा रही थी। लेकिन हादसा देख रहे लोगों को पास चालक ने अपना कंट्रोल खो दिया और बस ने बाइक सवार तीनों लोगों को कुचल दिया। इसमें व्यक्ति की पहचान हो गई है। अन्य दो मृतकों की पहचान की जा रही है। 

37


बस की सवारियां भी हुईं घायल
बस के पलटने से करीब उसमें बैठी 25 से ज्यादा सवारी घायल हो गईं। हालंकि गनीमत यह है कि किसी की जान नहीं गई। साथ ही एक महिला को छोड़कर अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी लगते ही  एएसपी शिवेश सिंह बघेल और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया। घायलों को जबलपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

47

दूल्हा-दुल्हन भी हुए हादसे में घायल
जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वह बुंदेसखंड ट्रैवल्स की बस है, जिसमें  एक बारात दमोह से जबलपुर लौट रही थी। बताया जाता है कि इस हादसे में दूल्हा दुल्हन को भी चोटें आई हैं। उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया है।
 

57

बस और बोलेरो को सीधा करने के लिए प्रशासन को जेसीबी मशीन बुलवानी पड़ी। तब कहीं जाकर सड़क से जाम हटा। करीब इस दौरान 2 घंटे यातायात प्रभावित रहा।

67

दो टुकड़ों में बट गया शव
चश्मीदीदों ने बताया कि हादसा बहुत भयानक था, मृतकों की हालत देख रोंगटे खड़े हो गए। वहीं मृतकों में एक का शव तीन टुकड़ों में बंट गया था। एक का शरीर चपटा हो गया था। वहीं एक इस तरह बस की नीचे दब गया कि उसको लोग खीचं नहीं पाए।

77

बस हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं बाइक पूरी तरह से चकना चूर हो गई।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories