दरअसल, अब इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में डॉक्टर राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं राजन ने एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर चिरायु अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाए थे। राजन को मध्यप्रदेश कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष बताया जाता है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने के चलते ऐसा बयान दिया था। डॉक्टर के वायरल वीडियो की जांच होने के बाद उसको गिरफ्तार किया जाएगा।