Womens Day: CM शिवराज की सुरक्षा में तैनात होंगी सिर्फ महिलाएं, सबसे हटकर होगा ये लेडी स्पेशल काफिला

Published : Mar 07, 2021, 11:13 AM ISTUpdated : Mar 07, 2021, 11:45 AM IST

भोपाल. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ अलग हटकर करने जा रहे हैं। जो कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। वुमेन्स डे पर सीएम सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं पर होगी, यहां तक कि उनके काफिल में चलने वाली पुलिस से लेकर ड्राइवर भी महिला ही होंगी।

PREV
16
Womens Day: CM शिवराज की सुरक्षा में तैनात होंगी सिर्फ महिलाएं, सबसे हटकर होगा ये लेडी स्पेशल काफिला


मीडिया सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह इस अवसर बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास से लेकर टीटी नगर स्टेडियम तक सीएम चौहान का सिक्योरिटी कवर महिलाओं के ही हाथ में रहेगा। इतना ही हीं मंच पर भी कार्यक्रम का संचालन की जिम्मेदारी भी महिला को दी गई है।

26


मध्य प्रदेश में 8 मार्च का दिन शिवराज सरकार से पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित होगा। इस दिन महिला बाल विकास विभाग महिलाओं के मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपराजिता अभियान की शरुआत करने जा रहा है। जिसके तहत सरकारी और उत्कृष्ट स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्शल आर्ट्स की  ट्रेनिंग दी जाएगी।

36


महिला दिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए राज्य स्तरीय महिला सलाहकार मंडल बनाने की घोषणा कर सकते हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में 'दीदी की रसोई' नाम से कैंटीन खोलने और इनका संचालन स्व सहायता समूह को सौंपने की तैयारी की गई है। जिसके चलते जिला स्तर पर सरकारी कार्यालयों की कैंटीन भी इनको सौंपे जाने की घोषणा हो सकती है।

46


बता दें कि15 अगस्त 2020 पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि मध्यप्रदेश में सभी सरकारी कार्यक्रम बेटियों की पूजा से शुरू किए जाएंगे, जिससे बेटियों और महिलाओं का सम्मान का भाव सबके मन में जागे। जिसके बाद अगले दिन ही मध्य प्रदेश शासन ने आदेश भी जारी कर दिया था।

56


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यही वजह है कि महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगी। सीएम इस दिन महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

66


बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए शुरू की लाडली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आज पूरे देश में फेमस है। जिसकी सराहना केंद्र सरकार कर चुकी है। इतना ही नहीं कई राज्यों की सरकारों ने इस लागू भी किया है। 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories