MP बस हादसा: नहर किनारे लगा लाशों का ढेर, यात्री मना करते रहे..ड्राइवर नहीं माना और खत्म कर दीं 51 जिंदगी

Published : Feb 16, 2021, 01:21 PM ISTUpdated : Feb 17, 2021, 07:22 AM IST

सतना (मध्यप्रदेश). सीधी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।  इस एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या 51 तक जा पहुंची है।  NDRF-SDRF और स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य समाप्त कर दिया है। अब तक 28 पुरुष, 22 महिलाएं और 1 बच्चे के शव के निकाल चुके हैं। । सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश सरकार की तरफ से मुआवज़ा देने का ऐलान किया है। मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा मदद के तौर पर दिया जाएगा। जिले के कलेक्टर से लेकर एसपी और अन्य अफसर मौके पर मौजूद हैं। बताया जाता है कि यह हादसा बस ड्राइवर की जल्दबाजी के चलते हुआ है, क्योंकि चालक ने रुट बदल लिया था। जबकि यात्री उसे रास्ता बदलने पर मना करते रहे। नहर में बस गिरते ही ड्राइवर खुद तैरकर बाहर आ गया था, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

PREV
15
MP बस हादसा: नहर किनारे लगा लाशों का ढेर, यात्री मना करते रहे..ड्राइवर नहीं माना और खत्म कर दीं 51 जिंदगी

यह भीषण हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में पटना पुल के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास का यह भीषण हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में पटना पुल के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास का बताया जा रहा है। बस के नहर में गिरते ही वह गहरे पानी में समा गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही है। नदी का बहाव इतना तेज था कि यात्रियों को संभलने का तक का मौका नहीं मिला। यह बस 80 किमी का सफर तय करने के बाद ये हादसे का शिकार हुई है।

25

बताया जा रहा है कि मृतकों में 12 छात्र भी थे जो रेलवे की परीक्षा देने सतना जा रहे थे। जैसे ही उनके परिजनों को पता चला तो मौके पर पहुंचकर बिलख रहे हैं। लाशों के ढेर के बीच वह अपने बेटों को तलाश रहे हैं। किसी को जब अपनों चेहरा दिख जाता है तो वह छाती पटक रोने लगते हैं।पने बेटों को तलाश रहे हैं। किसी को जब अपनों चेहरा दिख जाता है तो वह छाती पटक रोने लगते हैं।

35

पुलिस के मुताबिक बस की क्षमता 32 सवारियों की थी, लेकिन इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस को सीधी मार्ग पर छुहिया घाटी से सतना जाना था, लेकिन जाम होने की वजह से ड्राइवर ने रूट बदल दिया। बताया जाता है कि संकरे रास्ते की वजह से साइड देने के चलते बस नहर में जा गिरी।

45

 भीषण हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई, 4 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 7 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे की शिकार बस जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की थी, जिसका नंबर  Mp19p 1882 है। वहीं बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हैं। 
 

55


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे की खबर मिलते ही  ट्वीट कर कहा-सीधी में सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से बहुत दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

Recommended Stories