काल से बचने महाकाल पहुंचा था 8 पुलिसवालों का हत्यारा विकास, मंदिर के पुजारी ने बताई अंदर की कहानी

उज्जैन (मध्य प्रदेश). उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था, मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की, इसके बाद उसको हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल विकास को महाकाल थाने में रखा गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गैंगस्टर के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा-विकास दुबे मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को विकास दुबे ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की थी। जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें विकास की तलाश कर रही थी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2020 6:04 AM IST / Updated: Jul 09 2020, 11:56 AM IST

15
काल से बचने महाकाल पहुंचा था 8 पुलिसवालों का हत्यारा विकास, मंदिर के पुजारी ने बताई अंदर की कहानी


महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि परिसर में तैनात सिक्युरिटी गार्ड गोपाल सिंह ने विकास दुबे को सबसे पहले देखा था। गार्ड ने उसको मंदिर के गेट पर देखा तो उसको शक हुआ, जब उसको पूछताछ के लिए रोका तो वह बहस करने लगा और झूमा-झटकी पर उतर आया। थोड़ी देर बाद गोपाल ने पुलिस के अधिकारियों को सूचित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

25

महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि विकास दुबे एनकाउंटर के डर से सरेंडर करना चाहता था। वो मंदिर में पहुंचने के बाद विकास दुबे चिल्ला चिल्लाकर बोला-हां में ही विकास दुबे हूं यूपी वाला,जिसने 8 पुलिसवालों को मार डाला।

35

पुजारी आशीष ने बताया कि यह पूरा मामला करीब 9 बजे के आसपास हुआ। बदमाश का चेहरा देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि वह फरार चल रहा है। वो बिल्कुल सामान्य था, उसके चेहरे पर किसी प्रकार की टेंशन या परेशानीं नहीं दिख रही थी। जब उसको महाकाल मंदिर परिसर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया तब वह जोर जोर से चिल्लाने लगा

45

पुजारी ने बताया कि विकास दुबे ने बाबा महाकाल के दर्शन के लिए वीआईपी एंट्री के लिए 250 रुपए की रसीद कटवाई थी। तभी वहां मौजूद कर्मचारी को लगा कि यह विकास दुबे है। शक होने पर मंदिर के कर्मचारियों ने उसे गिरफ्त में ले लिया।

55


गैंगस्टर विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा-''जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।''

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos