सामने आया विकास दुबे का MP कनेक्शन..2 दिन तक ग्वालियर में रहा था, साले और बेटे को उठा ले गई पुलिस

शहडोल (मध्य प्रदेश). गैंगस्टर विकास दुबे कीउत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स लगातार 6 दिन तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। हालांकि इस छापेमारी में विकास के साले ज्ञानेंद्र प्रकाश को मध्यप्रदेश के शहडोल से हिरासत में लिया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2020 5:51 AM IST

16
सामने आया विकास दुबे का MP कनेक्शन..2 दिन तक ग्वालियर में रहा था, साले और बेटे को उठा ले गई पुलिस

दरअसल, लगातार पिछले दिनों से यूपी पुलिस अपराधी विकास के जान-पहचान और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात उसके साले हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को ज्ञानेंद्र प्रकाश के बेटे आदर्श को गिरफ्तार किया था।

26

ज्ञानेंद्र प्रकाश ने बताया कि उसका विकास दुबे से कोई लेना देना नहीं है। वह 15 साल पहले कानपुर छोड़कर अपने परिवार के साथ शहडोल में रहने आ गया था। जब पुलिस मेरे बेटे को उठाकर ले गई तो मैं भागे-भागे एसपी साहब के पास पहुंचा और बताया कि इस मामले में मेरे परिवार का कोई हाथ नहीं है।
 

36

सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर विकास दुबे ग्वालियर में भी रुका था। वह  कानपुर मुठभेड़ के बाद औरेया से होते हुए यहां पहुंचा था। बताया जाता है कि वो करीब दो-तीन दिन तक यहां रुका, इसके बाद आरोपी फरीदाबाद चला गया। हालांकि पुलिस उसके अन्य करीबियों से जानकारी जुटा रही है।

46

पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर में अमर को मार गिराया। बताया जाता है कि अमर बिकरू के शूटआउट में शामिल था और विकास का राइट हैंड कहा जाता था। पुलिस ने अमर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

56

सूत्रों के मुताबिक , बताया जा रहा है कि गैंगस्टर विकास दुबे हरियाणा के शहर फरीदाबाद में छिपा बैठा है। उसको यहां के एक होटल में देखा गया था, जहां पुलिस ने उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन वह पहले ही भागने में कामयाब हो गया।

66


बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को विकास दुबे ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की थी। जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें विकास की तलाश कर रही है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos