PM Modi in Bhopal : देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का PM MODI ने किया उद्घाटन, देखें Photos..

भोपाल : PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को भोपाल (Bhopal) के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati)को देश को समर्पित कर दिया। इस पहले वर्ल्ड क्लास स्टेशन को उन्होंने पूरे देश के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा कि रानी कमलापति का नाम जुड़ने से गोंड गौरव भारतीय रेलवे से जुड़ा है। आज पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक और उज्वल है, उसका प्रतीक भोपाल का ये रेलवे स्टेशन है। इससे पहले पीएम ने करीब 15 मिनट तक वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने उन्हें स्टेशन के बारे में पूरी जानकारी दी। देखें Photos..

Contributor Asianet | Published : Nov 15, 2021 1:55 PM IST

110
PM Modi in Bhopal : देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का PM MODI ने किया उद्घाटन, देखें Photos..

पीएम ने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है। कितना उज्ज्वल है। इसका प्रतीक भोपाल के इस भव्य रेलवे स्टेशन पर जो भी आएगा, उसे दिखाई देगा। 

210

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यहां भारतीय रेलवे का पहला सेंट्रल कॉन्कॉर्स बनाया गया है। भारत कैसे बदल रहा है, सपने कैसे सच हो सकते हैं, ये देखना हो तो आज इसका एक उत्तम उदाहरण भारतीय रेलवे (Indian railways) भी बन रहा है।

310

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेट्रो से जरिए स्टेशन को जोड़ा गया है। पार्किंग की भी बेहतर सुविधाएं हैं। सैकड़ों यात्री एक साथ यहां इकट्ठा हो सकेंगे। 

410

एक जमाना था, जब रेलवे के प्रोजेक्ट को ड्राइंग बोर्ड से जमीन पर उतरने में सालों साल लग जाते थे। मैंने पिछले दिनों समीक्षा की तो एक प्रोजेक्ट 40 साल से कागजों पर है। अब यह काम भी मुझे ही करना पड़ेगा, मैं करूंगा, यह भरोसा देता हूं।

510

हमारा VIP (वेरी इंपोर्टेंट पर्सन) से EPI (एवरी पर्सन इंपोर्टेंट) पर फोकस है। 6 साल पहले तक जिसका भी पाला भारतीय रेल से पड़ता था, वो भारतीय रेल को ही कोसते हुए ज्यादा नजर आता था। स्टेशन पर भीड़-भाड़, गंदगी। खाने-पीने की असुविधा। ट्रेन में गंदगी। सुरक्षा की भी चिंता रहती थी। 

610

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों ने स्थितियों के बदलने की उम्मीद तक छोड़ दी थी लेकिन जब देश ईमानदारी से संकल्प सिद्धि के लिए जुटता है तो सुधार आता है परिवर्तन होता है, ये हम बीते सालों से निरंतर देख रहे हैं।

710

आज देश के पौने दो सौ से अधिक स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ भारत आने वाले सालों के लिए खुद को तैयार कर रहा है। बड़े लक्ष्यों पर काम कर रहा है। आज का भारत आधुनिक भारत के निर्माण के लिए रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट कर रहा है।

810

इन्फ्रॉस्ट्रक्चर से जुड़ी सरकार की नीतियां हों, प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग हो, गतिशक्ति सभी का मार्गदर्शन करेगा। जब हम मास्टर प्लान को आधार बनाकर चलेंगे तो देश के संसाधनों का भी सही उपयोग होगा।

910

आने वाले दिनों में कुछ और रामायण एक्सप्रेस ट्रेन भी चलने वाली है। आज सेमी हाईस्पीड ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बनती जा रही हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के आने वाले दो सालों में 75 भारत वंदे ट्रेन देशभर में चलेंगी। भारतीय रेल पुरानी विरासत को आधुनिकता के दौर में ढाल रही है।

1010

साल 2014 से अब तक हर साल औसतन ढाई हजार किमी ट्रैक कमीशंड किया गया है। इससे पहले के सालों में यह 1500 किमी के आसपास ही होता था। पिछले सालों के मुकाबले रेलवे ट्रैक की इलेक्ट्रीफिकेशन की रफ्तार 5 गुना से अधिक हुई है। मध्यप्रदेश में सवा ग्यारह सौ किलोमीटर के प्रोजेक्ट कमीशन्ड हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-Rani Kamlapati स्टेशन में PM Modi... एक्सिलेटर से घूमे, पेंटिंग्स से लेकर हर बारीकी तक यूं किया अवलोकन

इसे भी पढ़ें-PM Modi Bhopal Visit: मोदी जिस वर्ल्ड क्लास स्टेशन कमलापति का किया उद्घाटन, जानिए उसकी 10 बड़ी बातें

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos