पन्ना में 4 मजदूरों का डायमेंड डे: पहली बार एक ही दिन में मिले 7 बेशकीमती हीरे, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) में अक्सर खदानों में हीरा (mines Diamond) मिलते रहते हैं। ऐसे में उन मजदूरों और किसानों की किस्मत चमक जाती है, जो वर्षों से लीज पर खदान लेकर सालों पसीना बहाते हैं। लेकिन, एक ही दिन में अचानक 7 हीरे (7 Diamonds) मिल जाएं तो कहना ही क्या... समझो किस्मत खिल उठेगी। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ पन्ना के 4 मजदूरों के साथ। पन्ना में इन किसानों के लिए सोमवार का दिन डायमंड डे साबित हुआ। इन सभी को एक ही दिन में 7 बेशकीमती हीरे मिले हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि मजदूरों को एक ही दिन में इतने हीरे मिले हों। जानिए इन हीरों के बारे में सब कुछ....

Asianet News Hindi | Published : Dec 7, 2021 9:30 AM IST

16
पन्ना में 4 मजदूरों का डायमेंड डे:  पहली बार एक ही दिन में मिले 7 बेशकीमती हीरे, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

मामला पन्ना के कृष्ण कल्याणपुर पुतली खदानों का है। यहां 4 मजदूरों को 7 हीरे मिले हैं। इनमें से एक मजदूर को सबसे बड़ा 13.54 कैरेट का एक हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत काफी ज्यादा बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक ही दिन में 2 मजदूरों को तीन बड़े हीरे मिले। जबकि दो अन्य किसानों को चार छोटे हीरे मिले। 
 

26

सभी हीरे एक ही खदान क्षेत्र कृष्ण कल्याणपुर पुतली खदानों से मिले हैं। मजदूरों ने हीरा कार्यालय में उन्हें जमा करा दिया है। हीरा कार्यालय के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि रहुनिया गांव निवासी आदिवासी किसान मुलायम सिंह गौड़ को सबसे बड़ा 13. 54 कैरेट का हीरा मिला है, जो कि बेशकीमती और जिम क्वालिटी का है।
 

36

इन किसान-मजदूरों को हीरे मिले
इसके अलावा पन्ना की NMDC कॉलोनी निवासी रोहित यादव को भी दो हीरे मिले हैं, इनमें एक 6 कैरेट 8 सेंट जिम क्वालिटी और दूसरा 4. 68 कैरेट, ऑफ कलर का है। इसी तरह छतरपुर जिले की चंदनगर तहसील के शिवराजपुर निवासी शारदा विश्वकर्मा को 0.43 सेंट का हीरा मिला है। वहीं, पन्ना के बेनीसागर मोहल्ला निवासी रामस्वरूप चौधरी को पटी हीरा खदान क्षेत्र से ही वजन 0.34, 0.74 और 0.51 सेंट के तीन हीरे मिले हैं। इन सभी हीरों को हीरा कार्यालय में फिलहाल जमा कर दिया गया है और आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

46

नीलामी के बाद मिलेंगे पैसे
किसान और मजदूरों ने हीरे जमा करा दिए हैं, इनको नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। विक्रय के बाद मध्य प्रदेश शासन की 10 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी की रकम इन गरीब मजदूरों को दी जाएगी। किसान मजदूर मुलायम सिंह ने कहा कि बेशकीमती हीरा मिलने से वो काफी खुश है। इस हीरे के जरिए काफी हद तक उसकी तंगी हालत में सुधार होगा।

56

हीरा मिलना अचानक किस्मत चमकने जैसा है। 13.54 कैरेट के हीरे की कीमत 60 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक रॉयल्टी की राशि कटने के बाद भी किसान मुलायम सिंह गौड़ को 50 लाख रुपए से ज्यादा रकम मिलेगी। हालांकि ये सिर्फ अनुमानित राशि है। नीलामी के बाद ही वास्तविक स्थिति पता चलेगी।

66

ये हीरे मिले
आज जो हीरे मिले हैं, उनमें 13.54 कैरेट, 6 कैरेट, 4 कैरेट, 43 सेंट, 37सेंट, 74 सेंट, जैसी प्रमुख हीरे हैं। इनकी कीमत करीब करोड़ रुपए हो सकती है। हालांकि, इनकी वास्तविक कीमत नीलामी के समय ही पता चल पाएगी। जिस तरह आज ही जो हीरे मिले हैं उससे गरीब लोग खुश हैं, क्योंकि सभी हीरे किसी गरीब मजदूर या किसान को मिले हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos