यह तस्वीर भी जैसीनगर में ही सामने आई थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पिछले सोमवार को चुनावी सभा संबोधित करने गए थे। यहां भाषण देते हुए उन्हें अपनी जवानी याद आ गई। कमलनाथ ने माइक छोड़कर मंच से नीचे छलांग लगा दी। यह देखकर मंच पर मौजूद दूसरे नेता और उनके सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कमलनाथ के कूदते ही उनके सुरक्षाकर्मी भी कूद पड़े और उन्हें संभाला। इसके बाद कमलनाथ बोले कि वे 35 साल पहले जैसीनगर आए थे। तब भी वे जवान थे और अब भी हैं। इससे पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मंच पर जनता के सामने घुटने टेकने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि शिवराज एक्टिंग में बड़े माहिर हैं। अगर वे मुंबई चले जाएं, तो सलमान, शाहरुख भी शरमा जाएं।