5 साल लिव इन में रहने वाले शख्स ने की थाने में शादी,फिर बीवी से छुटकारा पाने के लिए कर रहा ऐसी गंदी हरकत

Published : Dec 22, 2020, 02:48 PM IST

मध्‍य प्रदेश। पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक अब अपने महिला पार्टनर को धोखा दे रहा है। हालांकि कानूनी तौर पर उसे सबक सिखाने और खुद इंसाफ पाने के लिए युवती ने अब एसपी कार्यालय में शिकायत की है। पहले थाने में शादी कराने वाली पुलिस ने अब फिर से शिकायत आने पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोप है कि कुछ ही दिन बाद युवती को घर से भगा दिया गया। पीड़ित युवती ने एसपी से कार्रवाई  की गुहार लगाई है। बता दें कि युवती खरगोन जिले के बड़वाह तहसील की रहने वाली है।  

PREV
15
5 साल लिव इन में रहने वाले शख्स ने की थाने में शादी,फिर बीवी से छुटकारा पाने के लिए कर रहा ऐसी गंदी हरकत

युवती का आरोप है कि अजाक थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास पाटीदार ने शादी का झांसा देते हुए साल 2015 से उसे लिव इन रिलेशनशिप में रखा। अब पता चला कि दूसरे से विकास की सगाई हो चुकी है। 6 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली है तो 28 नवंबर को अजाक थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
 

25

पुलिस ने 29 नवंबर को विकास को थाने बुलाया था। एसआईआर दर्ज होने की डर से उसने युवती से पुलिस स्टाफ के सामने कानूनी रूप से शादी कर ली। इसके बाद उसने शिकायत वापस ले ली। थाने में शादी करने के बाद विकास युवती को लिवाकर धामनोद ले गया।

35

युवती का आरोप है कि इसके बाद उसने अपने दोस्त के घर 10 दिन रखा और मेरा यौन शोषण किया। साथ ही मारपीट की। इस दौरान यह कहते हुए छोड़ दिया कि तुम गैर समाज की हो, इसलिए तुम्हें नहीं रख सकता। पीड़िता 13 दिसंबर को फिर पति के खिलाफ मंडलेश्वर थाने पर शिकायत की तो रखने के लिए राजी हुआ।
 

45

विकास ने उसे मंडलेश्वर में किराए के मकान में रखने के नाम पर होटल में रखा। जहां उससे तलाक देने का दबाव बनाया। आरोप है कि उसने मारपीट के बाद 16 दिसंबर को बस स्टैंड पृर अकेले छोड़कर भाग गया। 

55

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एएसपी नीरज चौरसिया ने कहा है कि दोनों पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे हैं। डीएसपी को जांच सौंपी है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उस आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories