Republic Day 2022 : राजपथ पर गणतंत्र का जश्न, राज्यों में उत्साह, तस्वीरों में देखिए ध्वजारोहण का आकर्षक नजारा

Published : Jan 26, 2022, 10:58 AM ISTUpdated : Jan 26, 2022, 11:48 AM IST

भोपाल : आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए 26 जनवरी का दिन काफी अहम है। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा गया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश दुनिया के बड़े नेताओं ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राजपथ पर झांकी के साथ अलग-अलग राज्यों में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों ने झंडावंदन किया और सभी को शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में देखिए अलग-अलग राज्यों में ध्वजारोहण..

PREV
16
Republic Day 2022 : राजपथ पर गणतंत्र का जश्न, राज्यों में उत्साह, तस्वीरों में देखिए ध्वजारोहण का आकर्षक नजारा

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। सीएम ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, नीतियों, राज्य शासन की योजनाओं योजनाओं और उपलब्धियों पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
 

26

राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजधानी जयपुर (jaipur) में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने सुबह 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहलाया। इसके बाद गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और बड़ी चौपड़ पर भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान कई कांग्रेस विधायक और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
 

36

छत्तीसगढ़
जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ध्वजारोहण किया। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए समारोह केवल 45 मिनट का रखा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर अपना संदेश दिया। परेड की सलामी ली और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़ा। ध्वजारोहण के बाद सीएम बघेल बेहतर काम करने वाले विभागीय कर्मियों का सम्मान किया।
 

46

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास पर बुधवार को तिरंगा फहराया।
ठाकरे ने एक संदेश के जरिए नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और इस बात का भरोसा जताया कि संगठित देश किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। इस दौरान उनकी पत्नी रश्मि, बेटे एवं राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे, राज्य के मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खड़गे मौजूद थे।

56

बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया। साथ ही बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने इस मौके पर देश के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन किया। उन्होंने कहा कि आज हम सब यह प्रण करें कि देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाए रखेंगे। हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ाएंगे।
 

66

हरियाणा
गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने अंबाला जिले में तिरंगा फहराया। सुबह 10 बजे से अंबाला शहर पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम के लिए करीब 700 पुलिस जवान तैनात किए गए, जिनकी चप्पे-चप्पे पर निगरानी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 67 पुलिस टुकड़ियों को खासतौर पर करनाल से बुलाया गया। वहीं, इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंडी टोपी में दिखे मोदी, टोपियों के जरिये विरासत, संस्कृति और बलिदान की कहानियां लोगों तक पहुंचाते हैं

इसे भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस पर MP के NH-30 के पुल को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश, CM योगी के नाम मिला धमकी भरा लेटर
 

Read more Photos on

Recommended Stories