सुहागरात के अगले दिन दुल्हन को मायके छोड़ने निकला दूल्हा, रास्ते में सुना कुछ ऐसा कि तन-बदन में आग लग गई

रतलाम, मध्य प्रदेश. कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बनाकर भेजता है! लेकिन यहां ये जोड़ियां जोड़तोड़ करके बनाई गईं और फिर दूल्हे की घर-गृहस्थी सबकुछ लूटकर दुल्हनें गायब हो गईं। ये कहानियां लुटेरी दुल्हनों की हैं, अपने शौक पूरे करने शादियां करती थीं। इनके इस 'वेडिंग प्लान' में एक पूरा गिरोह शामिल होता था। हालांकि ये सभी अब पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन ऐसी दुल्हनों से सतर्क रहने की जरूरत है। देशभर में ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें लुटेरी दुल्हनों ने दूल्हों को लूटा। कुछ दिन पहले रतलाम में एक ऐसे ही मामले में दूल्हे को ऐसा सदमा बैठा कि उसने सुसाइड कर ली। बता दें कि 29 जुलाई को राजस्थान के बांसवाड़ा के गांव गलकिया के रहने वाले 29 वर्षीय महेंद्र का शव सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला था। जांच में सामन आया कि महेंद्र की शादी 26 जुलाई को मप्र के धार की रहने वाली मीनाक्षी से हुई थी। 28 जुलाई को मीनाक्षा की मुंहबोला भाई गजेंद्र उसे लेने आया। गजेंद्र, महेंद्र और मीनाक्षी कार से धार के लिए निकले। इसी बीच रतलाम के निकट महेंद्र के सामने मीनाक्षी का राज खुल गया। इसके बाद आरोपी ने महेंद्र को मारपीटकर बीच रास्ते उतार दिया। इससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया। आगे पढ़ें इसी कहानी के बारे में..

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 5:26 AM IST

16
सुहागरात के अगले दिन दुल्हन को मायके छोड़ने निकला दूल्हा, रास्ते में  सुना कुछ ऐसा कि तन-बदन में आग लग गई

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि महेंद्र और मीनाक्षी की शादी मैरिज ब्यूरो के जरिये महेश जोशी नामक किसी शख्स से कराई थी। इसके बदले में उसने महेंद्र से 50 हजार रुपए का चेक लिया था। पड़ताल में सामने आया कि मीनाक्षी की यह पहली नहीं, 8वीं शादी थी। वो इसी तरह लोगों को फंसाकर धोखा दे रही थी। आगे पढ़िए इसी कहानी के बारे में...

26

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मीनाक्षी और उसके मुंहबोले भाई को उम्मीद नहीं थी कि महेंद्र भी उसके साथ हो लेगा। रतलाम में सैलाना बायपास पर महेंद्र को मीनाक्षी और गजेंद्र पर कुछ शक हुआ। बात-बात में जब राज़ खुला, तो महेंद्र को गहरा सदमा लगा। जब उसे मारपीट के बाद कार से नीचे उतारा गया, तो उसने सुसाइड कर लिया। आगे पढ़ें लॉकडाउन में यूं आत्मनिर्भर हो गई तीन दुल्हनें, 4 महीने में बदल दिए 9 पति...साले फंसाते थे 'जीजा'

36

भोपाल, मध्य प्रदेश. लॉकडाउन में काम-धंधे से परेशान एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी मुंहबोली बहनों के जरिये आत्मनिर्भर होने का शॉकिंग तरीका खोजा। वो ऐसे लोगों को खोजता, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। शादी के बाद लुटेरी दुल्हनें बहाने से ससुराल से रफूचक्कर हो जातीं। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी तीन दुल्हनों और 4 दलालों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया है। ये लुटेरी दुल्हनें 4 महीने में 9 शादियां कर चुकी थीं। एएसपी गोपाल धाकड़ के मुताबिक शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी कामता प्रसाद की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। दुल्हन ने इन्हें भी ठगा था। (चित्र में एक अन्य दूल्हे जगदीश मीणा के साथ लुटेरी दुल्हन पूजा और सरगना दिनेश) 

आगे पढ़िए दुल्हन के दूसरे नंबर के पति को तीसरी सास ने किया कॉल..तो बहू के बारे में सुनकर पैरों तले से सरक गई जमीन

46

चतरा, झारखंड. पढ़ी-लिखी एक युवती पर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी करके तीन शादियां की हैं। चतरा के इटखोरी की रहने वाली इस युवती के बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसने मैरिज कराने वाली एक चर्चित वेबसाइट के जरिये युवकों से रिश्ता जोड़ा और फिर उन्हें ठगा। युवती ने तीसरी शादी पुणे के रहने वाले सुमित दशरथ पवार से की। लेकिन यहां दुल्हन के मोबाइल ने उसका पिछला रिकॉर्ड खोल दिया। सुमित कैलिफोर्निया में रहता है। युवती शादी करके उसके साथ चली गई थी। युवती के खिलाफ दूसरा मामला गुजरात के राजकोट में दर्ज कराया गया है। युवती पर आरोप है कि उसने पहली शादी रांची के एक होटल में गिरिडीह के रहने वाले युवक से 2015 में की थी। वहीं, दूसरी शादी राजकोट के अमित मोदी से कर ली। लेकिन तीसरी शादी के बाद सास ने उसके मोबाइल में दूसरी शादी की तस्वीरें देख लीं। आगे पढ़िए लुटेरी दुल्हनें और भी हैं...

56

फाजिल्का, पंजाब. इस लुटेरी दुल्हन का नाम है निशा रानी। इसने फाजिल्का के राधा स्वामी कॉलोनी निवासी जतिंदर कुमार से 5 जून को शादी की थी। इसके बाद 80 हजार रुपए और 10 लाख का सोना लेकर ऐसी मायके गई कि फिर नहीं लौटी।  निशा पहले भी कइयों को इसी तरह ठग चुकी है। उसने 2017 में जलालाबाद के गांव सिद्धूवाला के एक फौजी सुरजीत से शादी की थी। यहां वो 2.5 लाख रुपए ठगकर रफूचक्कर हो गई थी। इसके बाद फलियांवाला के एक युवक से शादी की। हालांकि अब यह लुटेरी दुल्हन पुलिस के चंगुल में है। आगे पढ़िए और भी हैं कई लुटेरी दुल्हनें..

66

यह मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलौरा गांव में सामने आया था। यहां रहने वाले 24 वर्षीय माखन धाकड़ी की शादी होने जा रही थी। इस बीच उसके हाथ में दुल्हन का मोबाइल आ गया। यूं ही उसने मोबाइल देखा, तो उसमें एक वीडियो ऐसा दिखा कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वो वीडियो उसकी दुल्हन की पहले की शादी का था। उसमें कोई युवक युवती की मांग में सिंदूर भर रहा था। हंगामा बड़ा, तो पुलिस को बुलाया गया। मालूम चला कि माखन जिससे शादी करने जा रहा था वो एक लुटेरी दुल्हन है। अब यह दुल्हन पुलिस के चंगुल में है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos