दुल्हन बनी बहनों से सावधान: 2 सगे भाइयों से की शादी, ससुर से मिली तो हो गई मौत..फिर कर गईं शर्मनाक कांड


ग्वालियर (मध्य प्रदेश). शादी के नाम पर धोखाधड़ी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। जहां लुटेरी दुल्हनें विवाह के कुछ दिन बाद ही चपत लगाकर भाग जाती हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ऐसी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सगी दो बहनों ने दो कारोबारी भाइयों से शादी की, इसके बाद दोनों  3 महीने बाद ही 8 लाख रुपए के गहने और 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गईं। पीड़ित  पक्ष ने रिश्ता कराने वाले समेत अन्य 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 2, 2021 9:48 AM IST / Updated: Apr 02 2021, 03:24 PM IST

15
दुल्हन बनी बहनों से सावधान: 2 सगे भाइयों से की शादी, ससुर से मिली तो हो गई मौत..फिर कर गईं शर्मनाक कांड


लुटेरी दुल्हनों का यह कारनामा ग्वालियर के बिलौआ थाना  का है। जहां के कपड़ा व्यवसायी नागेन्द्र जैन ने दिसंबर 2020 में अपने दोनों छोटे भाइयों दीपक और सुमित की शादी उज्जैन की रहने वाली नंदनी मित्तल व रिंकी मित्तल से कराई थी। बताया जाता है कि दोनों लड़कियों के भाई संदीप मित्तल के सामने यह रिश्ता तय हुआ था। जिसे समाज के बाबूलाल जैन ने तय करवाया था। लेकिन लुल्हनों ने जिस घटना को अंजाम दिया उससे हर कोई हैरान है।

25


पीड़ित परिवार ने बताया कि विवाह से पहले शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने 7 लाख रुपए भी लिए थे।  शादी के समय बताया गया था, उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसलिए यह पैसा शादी में करने में काम आएगा। दोनों की जाति वैश्य बनिया बताई गई थी।  पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों में एक दुल्हन का पहले से एक बेटा था। इसके बाद भी यह बात छिपाई गई। इतना ही नहीं दोनों के खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

35


 दिसंबर माह में शादी होने के बाद नंदनी और रिंकी कारोबारी भाइयों दीपक और सुमित साथ उज्जैन से ग्वालियर आ गईं। यहां वह करीब 15 से 20 दिन तक ससुराल रहीं। इसके बाद वह वापस मायके चली गईं। फिर कुछ दिन बाद 9 जनवरी 2021 को  अपने भाइयों संदीप मित्तल व आकाश मित्तल के साथ ससुराल आ गईं। इसी दिन वह अपने ससुर से मिलने के लिए उनके कमरे में गईं। इसी दौरान ससुर को हार्टअटैक आ गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। तेरहवीं  करने के बाद दोनों अपनी तबीयत खराब होने का बोलकर मायके का बहाना बनाकर चली गईं। 

45


काफी दिन होने के बाद जब वह नहीं आईं तो दीपक और सुमित ने उनको फोन लगाया, लेकिन उन्होंने किसी का कोई जवाब नहीं दिया। ना ही मैसेज का कोई उत्तर दिया। इसके बाद कारोबारियों को शक हुआ, फिर उन्होंने घर की तलाशी ली तो पता चला कि घर से सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपए गायब हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों के फेसबुक अकाउंट चेक किए तो पता चला कि वह दोनों पहले से शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं नंदिनी का तो एक बच्चा भी है। दोनों ने फेसबुक पर नंदनी प्रजापति और टीना यादव के नाम से आई डी बनी हुई।  जिनके सैंकड़ों दोस्त हैं, वहीं दोनों के भाई की ID भी फर्जी मिली। इसके बाद पीड़ितों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

55

मामला सामने आऩे के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पुलिस ने रिंकी, नंदनी, आकाश, संदीप, रीना तथा बाबूलाल जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनको पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos