सांप को पकड़कर डिब्बे में कर रहा था बंद फिर उसके साथ करने लगा खिलवाड़, अंजाम देखकर सहम जाएंगे आप

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां सांप के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बड़ी बात ये हैं कि सांप को पकड़ने की कोशिश करने वाले युवक को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसकी मैत हो गई। बताया जा रहा है कि ये वीडियो परासिया ब्लॉक के न्यूटन का है। यहां सांप को पकड़ने वाले एक व्यक्ति जिसका नाम संतराम था। कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था तभी सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आइए फोटो के जरिए दिखते हैं किस तरह सांप के साथ अठखेलियां कर रहा था युवक। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2021 6:52 AM IST / Updated: Oct 01 2021, 12:28 PM IST

15
सांप को पकड़कर डिब्बे में कर रहा था बंद फिर उसके साथ करने लगा खिलवाड़, अंजाम देखकर सहम जाएंगे आप

संतराम सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में डालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काटा था। सांप के काटने के बाद भी उसने सांप को पकड़ कर रखा था और उसे डिब्बे में बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें- MP में खतरनाक एक्सीडेंट, भिंड जिले में बस और डम्पर की आमने-सामने की टक्कर में 7 की मौत, 13 घायल
 

25

इसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और फिर वह बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

 

इसे भी पढ़ें- अनोखी मिसाल: पत्नी प्रधान चुनाव में हारी तो पति को 71 लाख की माला पहनाई, लोगों का प्यार देख छलके आंसू

35

संतराम मजदूरी करता था इसके साथ-साथ ही वह सांप को भी पकड़ने का काम करता था। लोगों ने बताया कि जब भी कोई उसे सांप पकड़ने के लिए बुलाता था वह सांप पकड़ने के लिए चल देता था।

45


संतराम करीब 2 सालों से सांप को पकड़ने का काम कर रहा था। इससे पहले भी एक बार सांप पकड़ने के दौरान सांप ने उसे काट लिया था। लेकिन तब इलाज से वो ठीक हो गया था लेकिन इस बार उसकी मौत हो गई।
 

55

संतराम लोगों के घर, ऑफिस या अन्य किसी स्थान से निकलने वाले जहरीले सांप को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया करता था। जिस समय सर्प ने संतराम को काटा उस समय वो  ग्लब्स पहने हुए था इसके बाद भी उसकी मौत हो गई। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos