Published : Oct 01, 2021, 12:22 PM ISTUpdated : Oct 01, 2021, 12:28 PM IST
छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां सांप के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बड़ी बात ये हैं कि सांप को पकड़ने की कोशिश करने वाले युवक को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसकी मैत हो गई। बताया जा रहा है कि ये वीडियो परासिया ब्लॉक के न्यूटन का है। यहां सांप को पकड़ने वाले एक व्यक्ति जिसका नाम संतराम था। कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था तभी सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आइए फोटो के जरिए दिखते हैं किस तरह सांप के साथ अठखेलियां कर रहा था युवक।
संतराम सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में डालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काटा था। सांप के काटने के बाद भी उसने सांप को पकड़ कर रखा था और उसे डिब्बे में बंद कर दिया।
संतराम मजदूरी करता था इसके साथ-साथ ही वह सांप को भी पकड़ने का काम करता था। लोगों ने बताया कि जब भी कोई उसे सांप पकड़ने के लिए बुलाता था वह सांप पकड़ने के लिए चल देता था।
45
संतराम करीब 2 सालों से सांप को पकड़ने का काम कर रहा था। इससे पहले भी एक बार सांप पकड़ने के दौरान सांप ने उसे काट लिया था। लेकिन तब इलाज से वो ठीक हो गया था लेकिन इस बार उसकी मौत हो गई।
55
संतराम लोगों के घर, ऑफिस या अन्य किसी स्थान से निकलने वाले जहरीले सांप को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया करता था। जिस समय सर्प ने संतराम को काटा उस समय वो ग्लब्स पहने हुए था इसके बाद भी उसकी मौत हो गई।