यह है छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस। इसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था। संक्षिप्त में इसे पहले वीटी और अब सीएसटी कहते हैं। यह भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई का ऐतिहासिक रेलवे-स्टेशन है। यह मध्य रेलवे का मुख्यालय भी है। आंकड़ों के अनुसार फोटाग्राफी के लिए यह स्टेशन ताजमहल के बाद भारत में सबसे अच्छा प्रतीक है। इसका निर्माण 1887 में महारानी विक्टोरिया की गोल्डन जुबली पर हुआ था। यह गोथिक और इस्लामी आर्किटेक्टचर का मिश्रण है। गोथिक मध्ययुगीन यूरोपीय वास्तु की एक शैली है। यह 12वीं शती के मध्य में फ्रांस में जन्मी थी।