मुंबई. आतंकी गतिविधियों के कारण दुनियाभर में कुख्यात हो चुके पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आए एक कॉल ने फिर होटल ताज की सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी सुल्तान नामक शख्स ने कॉल करके होटल ताज को उड़ाने की धमकी दी है। इसे देखते हुए होटल ताज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दक्षिण मुंबई और समुद्र तटों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। बता दें कि 26/11 के आतंकी समुद्री मार्ग से ही मुंबई में पहुंचे थे। इस नई धमकी के बाद होटल के बाहर और गेट वे ऑफ इंडिया तक के इलाके में स्पेशल फोर्स ‘मुंबई वन’ की टीम मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। होटल ताज को बम से उड़ाने के दो कॉल आए। एक कॉल रात 12 बजे आया था। दूसरा कॉल बांद्रा के एक अन्य होटल ताज लैंड्स एंड में किया गया। सुल्तान नाम के इस संदिग्ध ने होटल के कर्मचारी को अपना वॉट्सऐप नंबर भी दिया। जानें 26/11 को क्या हुआ था..
बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज होटल और अन्य जगहों पर उसी दौरान हुए आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी।
216
आतंकियों से सुरक्षाबलों की लंबी मुठभेड़ चली थी।
316
आतंकियों ने होटल में ठहरे तमाम लोगों के साथ 7 विदेशी मेहमानों को बंधक बना लिया था।
416
आतंकवादियों ने ताज होटल के हैरिटेज विंग को आग लगा दी गई थी।
516
ताज होटल को आतंकियों से मुक्त कराने करीब 60 घंटे मुठभेड़ चली थी।
616
27 नवंबर को एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाला था। आतंकवादियों को मारे गिराने में 3 दिन लग गए थे।
716
इस हमले में आतंकवादियों की गोलीबारी से 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। वहीं, 28 विदेशी मेहमानों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
816
इस हमले ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी गढ़ों की पोल खोल दी थी।
916
इस आतंकी हमले ने सारी दुनिया को अलर्ट कर दिया था।
1016
इस हमले में भारत के कई जवान भी शहीद हो गए थे।
1116
आतंकवादियों को मार गिराने में काफी वक्त लगा था।
1216
सुरक्षाबलों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आतंकवादियों से लोहा लिया था।
1316
आतंकी हमले के बाद ऐसी हालत हो गई थी होटल की।
1416
हमले के बाद चारों ओर से होटल को घेर लिया गया था।
1516
आतंकवादियों ने होटल ताज को टारगेट इसलिए बनाया था, क्योंकि यह होटल दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
1616
26/11 हमले के वक्त होटल के बाहर खड़े रतन टाटा।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।