मौत का गठबंधन : शादी के कुछ दिनों बाद ही एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे दम्पती और अब...

औरंगाबाद, महाराष्ट्र. महज 17 महीने की शादी में ही दम्पती के बीच इतनी खटास आ जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी 21 वर्षीय सोनाली किरण साठे की हत्या ( murder of wife) करके गायब हुए पति किरण अशोक साठे की लाश भी एक तालाब से मिली। आशंका है कि उसने सुसाइड किया होगा। लेकिन पुलिस इसे हत्या की दृष्टि से भी जांच रही है। दम्पती दौलताबाद के मालीवाड़ा इलाके में रहता था। इनका एक मासूम बेटा किशु है। सोनाली के पिता ने आरोप लगाया था कि मर्डर के बाद दामाद गायब है। लेकिन रविवार शाम को जब किरण का शव दौलताबाद की मेमबत्ता झील से मिला, तो कहानी में नया मोड़ आ गया। इस बीच पुलिस को किरण का एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें वो हत्या की बात कबूल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि यह ऑडियो क्लिप उसी का है या नहीं। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2020 6:13 AM IST

15
मौत का गठबंधन : शादी के कुछ दिनों बाद ही एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे दम्पती और अब...

ऑडियो क्लिप में किरण कहते सुना जा रहा है कि उसने पुणे से अपने किसी दोस्त को बुलाया और सोनाली की हत्या कर दी। क्लिप में यह भी सुना गया कि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था। वो यानी सोनाली बहुत बहस करती थी। हालांकि पुलिस इस ऑडियो क्लिप की सत्यता जांच रही है। आगे पढ़ें-एक्टिवा पर आगे पत्नी की लाश रखकर जब चौराहे से गुजरा युवक, जानिए फिर क्या हुआ
 

25

भावनगर, गुजरात. यह दृश्य किसी के भी रौंगटे खड़े कर सकता है। एक शख्स एक्टिवा के आगे अपनी पत्नी की लाश रखकर ले जा रहा था। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो होश उड़ गए। उन्होंने युवक को रोका, तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि लोगों ने पीछे करके उसे दबोच लिया। यह घटना भावनगर जिले के पालिताणा शहर में रविवार सामने आई। आरोपी सिंधी कैंप में रहने वाला अमित मथुरदास हेमनाणी है। मृतका का नाम नयनाबेन था। दम्पती के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। रविवार को विवाद होने पर अमित ने नयना का गला दबा दिया था। इसके बाद लाश को एक्टिवा पर आगे रखकर डैम में फेंकने निकला था। इसी बीच रोहीशाला गांव के पास चौराहे पर बैठे लोगों ने उसे देख लिया।

आगे पढ़ें-पति को खाये जा रहा था पत्नी का कोई राज़, कमर से चेहरे तक चाकू से किए 10 से ज्यादा वार

35

करनाल, हरियाणा. दिल दहलाने वाली यह घटना कट्टा बाग एरिया सूरजनगर में रविवार को हुई। आरोपी 40 वर्षीय विक्रम मूलत: यूपी के शामली के पावती कला गांव का रहने वाला था। वो यहां 10 साल से पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहता था। हत्या के बाद विक्रम ने भी जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी दम्पती के 14 साल के बेटे के जरिये पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जब बेटा कमरे में पहुंचा, तो मां रक्तरंजित पड़ी थी। उसने बेटे से पीने को पानी मांगा। दम्पती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आरोपी सब्जी का रेहड़ी लगाता था। बेटे अनमोल ने बताया कि दो बड़ी बहनें गांव में दादा-दादी के पास रहकर पढ़ाई करती हैं। यहां उसका 12 साल का भाई और वो रहता है। इस समय छोटा भाई भी गांव गया हुआ था। सेक्टर-32-33 थाने के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोई ऐसे हमले तब करता है, जब वो किसी से नफरत करने लगे। आगे पढ़ें-दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री: 18 महीने से घर में ही गाड़ रखी थी पति की लाश, अचानक दिखी खोपड़ी

45

पानीपत, हरियाणा. पिछले दिनों यहां के विकास नगर से 18 महीने पहले गायब हुए 31 वर्षीय टेक्नीशियन की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। हरबीर सिंह का कंकाल (Skeleton) घर की मरम्मत के दौरान जमीन में दफन मिला। इस हत्याकांड को ठीक वैसे ही अंजाम दिया गया, जैसा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) में दिखाई दिया था। बड़े भाई हरिओम ने आरोप लगाया कि यह हत्या हरबीर की पत्नी और अन्य ने की। इस घटना का किसी को पता नहीं चले, इसलिए लाश को घर में ही दफन कर दिया। हरिओम का बेटा आरोपी चाची के साथ घर की मरम्मत का काम करा रहा था, तभी कंकाल सामने आया। पूछने पर हरबीर की पत्नी ने कहा कि पति ने एक कुत्ता पाल रखा था। यह कंकाल उसी का होगा।  आगे पढ़ें...पत्नी की स्कूल टाइम की लवस्टोरी में 9 साल बाद आया ट्वीस्ट, पति समझता रहा कि वो प्रेमी को भूल गई होगी

55

यह मामला हरियाणा के गुड़गांव में सितंबर में सामने आया था। मामला रधाना निवासी और यहां सेक्टर-5 में रहने वाले सुरेश नामक व्यक्ति की हत्या से जुड़ा था। सुरेश 5 महीने पहले लापता हो गया था। पत्नी ने पहले प्यार सुखबीर के हाथों पति की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने जब डूमरखां निवासी सुखबीर को पकड़ा, तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। आरोपी ढाबा चलाता है। उसने सुरेश की लाश ढाबे के आंगन में गाड़ दी थी। सुनीता नामक महिला ने भिवानी के गांव बड़ेसरा के एक व्यक्ति की अपने पति से हत्या कर करवा दी थी। इसके बाद पति जेल चला गया। इस दौरान सुनीता अपने पहले प्यार सुखबीर के संपर्क में आ गई। 6-7 महीने पहले जब पति जेल से छूटकर आया, तो उसे सुनीता और सुखबीर के संबंधों के बारे में पता चला। सुनीता किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos