इंजीनियर दूल्हा..डॉक्टर दुल्हन की अनूठी शादी, जिसने भी देखी वो देखता ही रह गया


पुणे (महाराष्ट्र). कोरोना के खिलाफ जारी जंग में खाकी वर्दी पहने हुए सख्‍त मिजाज वाली पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का फर्ज भी निभा रही है। महाराष्ट्र के पुणे में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता लॉकडाउन के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाए। तो पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों ने परिजनों की भूमिका निभाते हुए शादी की सारी रस्में कराईं।

Asianet News Hindi | Published : May 3, 2020 2:08 PM IST / Updated: May 03 2020, 07:54 PM IST

16
इंजीनियर दूल्हा..डॉक्टर दुल्हन की अनूठी शादी, जिसने भी देखी वो देखता ही रह गया

दरअसल, पुणे में रविवार को एक इंजीनियर दूल्हा और डॉक्टर दुल्हन की अनूठी शादी देखने को मिली। खास बात यह थी कि शादी में लड़का-लड़की दोनों के माता-पिता शामिल नहीं हो सके। वह लॉकडाउन के चलते बाहर फंसे हुए हैं। तो ऐसे वक्त में  पुलिस ने सारी रस्में निभाईं। साथ ही पुलिस ने कन्यादान भी किया। 
 

26

बता दें कि पुणे के रहने वाले इंजीनियर आदित्य सिंह बिष्ट की पुणे की डॉक्टर नेहा कुशवाहा के साथ फरवरी महीने में सगाई हुई थी। जहां दोनों के घरवालों ने 2 मई को शादी की तारीख तय की थी। ऐसे में कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन लागू हो गया। दोनों के पिता सेना में नौकरी करते हैं, घर से बाहर होने के कारण वह नहीं आ सके।
 

36

आदित्य के पिता देवेंद्र सिंह सेना में कर्नल हैं और उनकी पोस्टिंग देहरादून में है। वहीं नेहा के पापा अरविंद सिंह कुशवाहा भी सेना में डॉक्टर हैं और नागपुर के मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। वह दोनों चाहकर अपने बच्चों की शादी में शामिल नहीं हो सके।

46

सब इंस्पेक्टर प्रसाद लोनारे ने कहा कि दूल्हे के पिता ने शहर के पुलिस कंट्रोल रूप में फोन किया था और अपने बेटे की शादी करने के लिए मदद मांगी थी। इस पर हमने शादी की सारी तैयारियां की। हमने शादी के लिए क्लब हाउस फ्री में उपलब्ध कराया। इसके अलावा हमने युगल को सेनेटाइटर का एक बॉक्स भी गिफ्ट किया। इतना ही नहीं पुलसि ने ही इस शादी में खाने की व्यवस्था भी की थी।

56

यह शादी पुणे के अमोनोरा क्लब में  हुई थी, जिसकी पुलिस की तरफ से सभी तैयारियां की गई थीं। इस दौरान बाराती भी पुलिसवाले थे।
 

66

सोशल मीडिया पर पुलिस की इस सराहनीय पहल को लोग काफी पंसद कर पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस शादी में सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन किया गया।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos