मुंबई पुलिस ने मजूदरों को हर तरफ से समझाया, इतना ही नहीं बल का प्रयोग भी किया, लेकिन वह ठस से मस नहीं हुए। वह पुलिस अधिकारियों से कहने लगे कि गर मुंबई में लॉकडाउन लग गया, तो वे भूखे मर जाएंगे। हम नहीं चाहते कि पहली और दूसरी लहर की तरह हमें पैदल जाना पड़े। अगर लॉकडाउन लगा तो हमे काम धंधा नहीं मिलेगा और फिर भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।