एक कपल ऐसा भी: सादगी से की शादी, बचे पैसे से अस्पताल में बनवाए 50 बेड, दुल्हन ने गाउन भी नहीं खरीदा

Published : Jun 24, 2020, 03:36 PM ISTUpdated : Jun 24, 2020, 03:57 PM IST

मुंबई. शादी हर कपल के लिए एक खास पल होता है, जिसे वो सबसे अलग, सबसे अनोखा बनाना चाहते हैं। लेकिन लॉकडाउन में महाराष्ट्र के एक दूल्हा-दुल्हन ने शादी करते हुए मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा-खास अगर सभी की सोच इन जैसी हो जाए तो संकट के दिन जल्दी खत्म हो जाएंगे। 

PREV
15
एक कपल ऐसा भी: सादगी से की शादी, बचे पैसे से अस्पताल में बनवाए 50 बेड, दुल्हन ने गाउन भी नहीं खरीदा

दरअसल, मुंबई के वसई इलाके के रहने वाले एरिक लोबो (28) और मर्लिन टस्कैनो की काफी सादगी तरीके से शनिवार को शादी हुई। दोनों की जून महीने में भव्य तरीके से सादी होने वाली थी, इसके लिए लाखों रुपए का गार्डन के साथ साथ  2 हजार मेहमानों की एक लिस्ट बनाई गई थी। लेकिन , कोरोना ने सब बना बनाया खेल बिगाड़ दिया। जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन ने अपना प्लान बदल दिया और सादा समारोह आयोजित कर शादी के बंधन में बंध गए।

25

35

दूल्हा-दुल्हन ने  अपनी शादी के बचे पैसे एक क्वारैंटाइन सेंटर को दान कर दिए, जिससे करीब 50 बेड खरीदे जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने अपना हनीमून प्लान भी कैंसिल कर दिया और अब वह कोरोना की मरीजों की सेवा करेंगे।

45

एरिक लोबो और मर्लिन टस्कैनो ने सिर्फ 22 लोगों की मौजूदगी में यह शादी की। ना तो कई रिसेप्शन किया और ना ही कोई बैंड बाजा बजा। बल्कि रिसेप्शन के लिए जो पैसे रखे गए थे, उन्हीं से आइसोलेशन सेंटर को 50 बेड दान में दिए। 
 
55

इतना ही नहीं दोनों के परिवार वालों ने बचे हुए पैसों से ऑक्सीजन सिलिंडर, सैनिटाइजर और सैकंडों मास्क भी मरीजों के लिए दान में दिए।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories