Published : Jul 28, 2021, 08:23 PM ISTUpdated : Jul 28, 2021, 08:27 PM IST
मुंबई. महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही माचकर रखी हुई है। जगह-जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के कहर से अब तक 195 लोगों की मौत हो चुकी है। तो सैंकड़ों घर जमीदोंज हो चुके हैं। राज्य सरकार ने लोगों से बिना काम से घरों से निकलने की चेतावनी दी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो से तीन और रेड अलर्ट जारी कर रखा है। सबसे बुरा हाल पश्चिमी महाराष्ट्र कहा है, यहां करीब 9 जिले सबसे बुरी हालत में हैं, यहां लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां बाढ़ के प्रकोप के बीच नाव पर एक शादी हुई और दूल्ह ने गोद में उठाकर गृह प्रवेश कराया। देखिए घोड़ी के बजाय नाव से आया दूल्हा, टापू बना पूर शहर...
दरअसल, बाढ़ के कहर के बीच यह अनोखी शादी सांगली शहर में 26 जुलाई को हुई। जहां दो प्रेमी रोहित और सोनाली का विवाह रोके नहीं रुक सका। जबकि बाढ़ की वजह से सांगली शहर पानी से घिरा हुआ था। इतना ही नहीं खुद दूल्हे रोहित की बिल्डिंग के चारों तरफ पानी ही पानी था। घर से लोगों का निकलना मुश्किल था। लेकिन रोहित ने सोच लिया था कि अब शादी तो होकर रहेगी, चाहे फिर कुछ भी हो जाए।
25
इस विपदा के समय में रोहित की मदद करने के लिए सांगली का एक वोट क्लब संकल्प फाउंडेशन आगे आया। जिसके बाद वोट रोहित की बारात गई और बाद में वोट में ही बैठकर दुल्हन विदा होकर आई। रोहित ने अपनी नई-नवेली दुल्हन को बांहों में उठाकर नाव से उतारकर घर में गृहप्रवेश कराया।
35
सोशल मीडिया पर इन अनोखी शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सांगली ही नहीं पूरे देश में शाद को लेकर चर्चा हो रही है। जहां रोहित ने देश के युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की।
45
बता दें कि रोहित सूर्यवंशी सांगली में एक सैलून चलाते हैं। मीडिया से बात करते हुए रोहित ने बताया कि मैंने गर्मियों के दिनों में भव्य शादी की योजना बनाई थी। जिसकी हमने सारी तैयारी और खरीदारी कर ली थी। लेकिन कोरोना की वजह से यह शादी आगे टालनी पड़ी। लेकिन जब यह नई तारीख निकली तो मैं यह तारीख नहीं टालना चाहता था। इसलिए इस तरह से शादी करनी पड़ी।
55
रोहित ने बताया कि हमने अपने घर के पास एक वेडिंग हॉल बुक कर लिया था। लेकिन कई इलाकों में पाली घुस गया। जिसके चलते हमें वेडिंग हॉल को कैंसिल करना पड़ा। हमारा मुहूर्त हो चुका था, इसलिए हमें किसी भी तरह शादी के लिए आगे नहीं बढ़ना चाहते थे। इसलिए हमने खास मेहमानों के साथ सोनाली के घर पर शादी करने का फैसला किया।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।