Published : Jun 02, 2021, 11:32 AM ISTUpdated : Jun 02, 2021, 01:22 PM IST
मुंबई (महाराष्ट्र). लोग सही कहते हैं कि कलयुग में सभी रिश्ते तार-तार हो जाएंगे। क्योंकि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से जो मामला सामने आया है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि आखिर एक पत्नी भी ऐसा कर सकती है। यहां एक महिला प्रेमी के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने ही पति हत्या कर दी। फिर प्रेमी के साथ मिलकर निर्दयता से अपने जिगर के कई टुकड़े कर शव को घर में दफना दिया।
दरअसल, यह खौकनाक वारदात मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहिसर में घटी। जहां 28 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया है। इतना ही नहीं महिला इतनी निर्दयी निकली कि उसने यह सब अपनी नाबालिग बेटी के सामने किया। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी।
25
आरोपी महिला की पहचान राशिदा शेख के तौर पर हुई है। वहीं उसके उसके प्रेमी की पहचान अमित मिश्रा के रूप में हुई। पुलिस ने फौरन मामले की जानकारी मिलते ही महिला को मंगलवार शाम में हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रेमी अभी फरार है।
35
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक का नाम रईस शेख था और वह मुंबई की एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। लॉकडाउन के बाद से दंपत्ति में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। लेकिन 25 मई के बाद से युवक अचानक घर से गायब हो गया था।
45
करीब युवक एक सप्ताह तक अपने घर में नहीं दिखाई दिया तो पड़ोसी ने उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंच तो आरोपी महिला के भाई और उसकी भतीजी ने इस हत्या के बारे में बताया। जिसके बाद मामला अपने अपने आप सामने आ गया। बताया जाता है कि यह घटना 12 दिन पहले घटी थी।
55
मंगलवार को दहिसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने के लिए कमरे में खुदाई की गई। महिला और उसके प्रेमी ने लाश के कई टुकड़े कर एक ब्लौक पॉलीथीन में लपेटकर कमरे में दफना दी थी। करीब एक घंटे की खुदाई करने के बाद शव को निकाला गया।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।