मुंबई में बारिश ने मचाया तांडव: डूबने लगे घर..भागने लगे लोग..तस्वीरों में देखिए मायानगरी का बुरा हाल

Published : Sep 23, 2020, 04:53 PM ISTUpdated : Sep 23, 2020, 05:09 PM IST

मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई में मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का दौर दूसरे दिन बुधवार को जारी है। जिसके चलते मायानगरी के इलाकों में  कमर तक पानी भर गया है, जलभराव का आलम यह है कि जगह-जगह सड़कें दरिया बन चुकी हैं, रेलवे ट्रैक पूरी तरह से डूब चुके हैं। निचले एरिया में रहने वाले लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इतना ही नहीं शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया।   

PREV
18
मुंबई में बारिश ने मचाया तांडव: डूबने लगे घर..भागने लगे लोग..तस्वीरों में देखिए मायानगरी का बुरा हाल


मुंबई मौसम विभाग ने कई इलाके जैसे- ठाणे, रायगढ़, सिंधु दुर्ग सियोन, और गोरेगांव में रेड और  यलो अलर्ट जारी कर दिया है। सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित होने से सरकार ने सरकारी ऑफिसों में छुट्टी कर दी है। इतना ही नहीं  महाराष्ट्र हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट में भी कोई कामकाज नहीं हुआ।

28


मौसम विभाग के अलर्ट को देखते निजी संस्थानों में भी आज छुट्टी की घोषणा कर दी है। सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति है। इतना ही नहीं नगर निगम के अधिकारियों से घर से बाहर नहीं जान की अपील की है।

38

बता दें कि  मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक शहर के कई इलाकों में 150.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सांताक्रूज में 286.4 मिमी बारिश हुई।

48


यह तस्वीर मुंबई के चिंचपोकली इलाके की है। जहां पर एक वर्कशॉप में बारिश से पानी भर गया। यहां पिछले एक महीने से दुर्गाजी की प्रतिमा बनाने का काम चल रहा है।

58


यह तस्वीर मुंबई के कुर्ला और सायन रेलवे स्टेशन की है, जहां पर रेलवे ट्रैक पर इस तरह पानी भर गया।

68


मूसलाधार बारिश के बीच की यह तस्वीर मुंबई के वर्ली नाका इलाके की है, जहां पर लोगों के घरों में पानी भर गया है।

78

इस मूसलाधार बारिश के कहर में सैकड़ों कारें और बाइक पानी के तेज बहाव में बह गईं।

88

बारिश के चलते कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी में जब लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं तो वह खींचते हुए नजर आए।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories