Published : Jul 16, 2020, 02:48 PM ISTUpdated : Jul 16, 2020, 02:51 PM IST
मुंबई. भारी बारिश ने मायानगरी का हाल बेहाल कर दिया है। कई इलाकों में कमर-कमर तक पानी भरा हुआ है। चूंकि कोरोना संक्रमण को रोकने प्रभावी लॉकडाउन के कारण सड़कों पर भीड़ कम है, फिर भी भारी बारिश से लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इस बीच मौसम विभाग ने हाईटाइड की चेतावनी दी है। मौसम विभाग नेसतारा, औरंगाबाद और जालना आदि के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यानी यहां भारी बारिश होगी। वहीं, मुंबई और समुद्र से लगे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट को रेड में बदल दिया है। यानी बारिश खतरनाक तरीके से होने की आशंका है। समुद्र किनारे लोगों को जाने से रोकने पुलिस की तैनाती की गई है। बावजूद लोग मान नहीं रहे। समुद्र से उठतीं लहरों के बीच मस्ती करना जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। देखिए मुंबई में बारिश की स्थिति...
मुंबई में हाईटाइड का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र से ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी। लेकिन लोग इस खतरे को मजाक में ले रहे हैं।
214
बारिश में समुद्र का जलस्तर बढ़ने से ज्वार के कारण ऐसी लहरें उठतीं हैं।
314
मुंबई में लगातार बारिश हो रही है।
414
मुंबई में आगे भी ऐसी बारिश होती रहेगी।
514
एक बुजुर्ग को गोद में उठाकर पानी से बाहर ले जाता शख्स।
614
मुंबई में आगे भी ऐसी बारिश होती रहेगी।
714
इस तरह मुंबई डूबी हुई है।
814
मुंबई में जहां गटर के मेन होल खुले हैं, वहां गार्ड तैनात किया गया है।
914
इस तरह कमर-कमर तक पानी भरा हुआ है।
1014
मुंबई में बारिश के बीच आवागमन अस्तव्यस्त हो जाता है।
1114
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
1214
मुंबई में दिन भी में रात जैसा नजारा दिखाई दे रहा है।
1314
मुंबई में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
1414
रास्तों में पानी भरा होने से वाहन फंस रहे हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।