हेल्थ विभाग बंटवा रहा कंडोम, ताकि 3 महीने तक यहां कोई महिला न हो गर्भवती..वजह भी बताई खतरनाक

Published : Aug 14, 2021, 01:33 PM ISTUpdated : Aug 14, 2021, 07:54 PM IST

पुणे.महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसको लेकर शासन-प्रशासन से लेकर जनता में हड़कंप मचा हुआ है। यहां स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है, खासकर महिलाओं से कि वह तीन महीने तक गर्वधारण नहीं करें, यानि गर्भवती ना हो। क्योंकि यहां जीका वायरस का मामला सामने आया है।

PREV
15
हेल्थ विभाग बंटवा रहा कंडोम, ताकि 3 महीने तक यहां कोई महिला न हो गर्भवती..वजह भी बताई खतरनाक

दरअसल, यह खतरनाक वायरस पुणे जिले के बेलसर पंचायत में मिला है। जिसके बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। साथ ही गांव में जाकर हेल्थ विभाग के कर्मचारी लोगों से अपील करने में लगे हुए हैं कि अगले तीन महीने तक कोई भी महिला गर्भवती न हो।
 

25

इस वायरस से बचने के लिए पुणे स्वास्थ्य विभाग ने अपील के साथ उपया तलाशना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं ग्रामीण इलाके में कंडोम बांटे जा रहे हैं। साथ कहा जा रहा है कि वह तीन माह तक शारीरिक संबंध बनाएं तो कांडोम का यूज करें।
 

35

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों का कहना है कि जीवा वायरल सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं पर असर डालता है। क्योंकि यह नवजातों के मस्तिष्क के विकास को बाधित करता है। जिसके चलते कई बच्चे अविकसित हो सकते हैं, या फिर समय से पहले ही महिलाओं की डिलेवरी हो सकती है। महिला की जान को खतरा भी हो सकता  है। इसलिए जरूरी है कि तीन माह तक सावधानी रखें।

45

बेलसर  सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भरत शितोने बताया कि जीका वायरस अपना खतरा दो तरह से फैलाता है। पहला कि एडीज एजिप्टी मच्छर काट ले, या फिर पुरुषों के वीर्य से फैलता है। क्योंकि वह वीर्य में चार महीने तक जीवित रह सकता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति किसी महिला से शारीरिक संबंध बनाता है तो वह महिला की योनि में जा सकता है। जिसका असर वह आने वाले बच्चे पर डालता है।

55

स्वास्थ्य विभाग की टीम  रोजाना बेलसर गांव में जाकर लोगों को जागरुक करने में लगी हुई है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि वह घबराएं नहीं, बस हो सके तो इस दौरान फिजिकल रिलेशन नहीं बनाएं अगर बनाते भी हैं तो कंडोम का इस्तेमाल करें।
 

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories