ये कैसी मां: अपने जिगर के टुकड़े को दी दर्दनाक मौत..फिर खुद भी नहीं रह सकी जिंदा..वजह हैरान करने वाली

मुंबई, महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से रोजाना चौंका देने वाले खौफनाक क्राइम की वारदातें हो रही हैं। कहीं नाबालिग बेटी मां को मौत के घाट उतार देती है तो कहीं पिता जिंदा बच्चे को कफन पहनाकर अर्थी सजा देता है। ऐसी एक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां अपने ही साढ़े तीन साल के मासूम बेटे की बेहरमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी खुदखुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली। आइए जानते हैं आखिर क्यों जिगर के टुकड़े को मार कर मर गई बेरहम मां...
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2021 7:50 AM IST / Updated: Aug 11 2021, 01:35 PM IST

15
ये कैसी मां: अपने जिगर के टुकड़े को दी दर्दनाक मौत..फिर खुद भी नहीं रह सकी जिंदा..वजह हैरान करने वाली

दरअसल, यह मार्मिक खबर नासिक के पाथर्डी फाटा इलाके में की बताई जा रही है। जहां सोमवार रात करीब 9 से 10 क बीच साईं सिद्धि अपार्टमेंट में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का शव फंद से लटका मिला। वहीं कमरे में पास में मासूम बेटे का शव भी पड़ा हुआ था, उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था।

25

बता दें कि महिला अपने बेटे के साथ माता-पिता के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि वह बच्चे के ऑनलाइन क्लास अटेंड नहीं करने से नाराज थी। क्योंकि वह ठीक से क्लास में बोल नहीं पाता था। इस इतनी सी बात पर वह इतना गुस्सा हो गई कि उसने पहले तकिए से मासूम का  मुंह दबाकर उसे हमेशा-हमेशा के लिए सुला दिया। कोरोना काॉल की वजह से हर घर में बच्चे इस वक्त ऑनलाइन क्लास के जरिए ही पढ़ रहे हैं। क्या किसी का छोटा बच्चा नहीं पढ़ता है तो ऐसा करता होगा। 

35

मासूम बेटे को मारने के बाद शिखा ने भी खुदखुशी कर ली। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला अक्सर अपने बच्चे को ऑनलाइन क्लास अटेंड नहीं करने और ठीक से नहीं बोल पाने की वजह उसकी पिटाई करती थी। जबकि महिला को कई बार माता-पिता समझा चुके थे कि अभी वह छोटा है सीख जाएगा लेकिन वह नहीं मानी।

45

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बरामद कर जांच शुरू की। क्राइम केस के जांच अधिकारी सोहेल शेख ने कि शिखा ने पहले शाम करीब 5 बजे बेटे की हत्या की, इसके तीन से चार घंटे बाद उसने भी खुदखुशी कर ली। महिला के माता-पिता ने दोनों की मौत होनी की पुष्टि की है। इस घटना को जब अंजाम दिया गया तब घर में मृतका अपने बेटे के साथ अकेली थी।
 

55

बता दें कि दो दिन पहले भी मुंबई से ऐसी एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई थी। जहां  जहां एक 15 साल की बेटी ने अपनी मां को बेहरम तरीके से मार डाला था। क्योंकि वह उसे पढ़ने का दबाव डालती थी और बेटी पढ़ना नहीं चाहती थी। इसलिए उसने मां को कराटे और स्कूल  ड्रेस के बेल्ट से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos