Published : Aug 19, 2020, 09:37 AM ISTUpdated : Aug 19, 2020, 09:50 AM IST
मुंबई. कहते हैं कि एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। तस्वीरें बिना कुछ कहे ही सबकुछ बयां कर देती हैं। दुनिया जितनी तेजी से विकास कर रही है, फोटोग्राफी भी उसी हिसाब से उन्नत होती जा रही है। ब्लैक एंड व्हाइट से शुरू हुई फोटोग्राफी की यात्रा अब रंगीन हो चुकी है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ब्लैक एंड फोटोग्राफ्स दुनिया की रंगीनियां नहीं दिखा पाते थे, वे उतने ही प्रभावी होते थे, जितने की आज के फोटोग्राफ्स। फोटोग्राफी तकनीक दिनों-दिनों उन्नत होती जा रही है। अब कैमरे फोटोग्राफर्स को गाइड करने लगे हैं। लेकिन यह भी सच है कि मशीनें कितनी भी उन्नत हो जाएं, वे इंसानों का नजरिया और हुनर नहीं ला सकतीं। आइए देखते हैं वर्ल्ड फोटोग्राफी डे(19 अगस्त) पर कुछ खूबसूरत फोटोग्राफ्स। यह दिन कैमरे की आंखों से दुनिया के हर इमोशन को दिखाने वाले फोटोग्राफर्स को समर्पित है...
यह तस्वीर मुंबई के मरीन ड्राइव की है। इसे 1912 में खींचा गया था।
213
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया का एक विहंगम दृश्य।
313
मुंबई में करतब दिखाती एक बच्ची।
413
मुंबई की जान समुद्र।
513
इतिहास के झराखों से झांकती नई दिल्ली की कुतुब मीनार।
613
पंजाब में परंपरागत मार्शल आर्ट के प्रदर्शन की एक जबर्दस्त तस्वीर।
713
ये कश्मीर है। यहां की झील दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करती है।
813
यह है दुनियाभर में प्रसिद्ध आगरा का ताजमहल।
913
काठमांडू में सड़क किनारे बैठकर गप्पे मारते नेपाली। यह तस्वीर 19 सितंबर 2010 की है।
1013
यह तस्वीर दोरजी स्थित तख्तसांग मठ की है। इसे टाइगर नेस्ट (Tiger's Nes) भी कहते हैं। यह भूटान के सबसे पवित्र मठों में से एक है। इस तक पहुंचने के लिए 2 घंटे की करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ना पड़ता है। यह तस्वीर 3 अप्रैल, 2018 को खींच गई थी।