लॉकडाउन में सोई-खोई दिखती है अब सपनों की नगरी मुंबई, महाराष्ट्र में 40000 पॉजिटिव

Published : May 22, 2020, 05:52 PM IST

मुंबई. कोरोना संक्रमण ने मायानगरी की चकाचौंध गायब कर दी है। कहते थे कि मुंबई कभी सोती नहीं है। लेकिन लॉकडाउन में यही मुंबई अब सोई-खोई नजर आती है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 40000 को पार गई है। राज्य सरकार  क्वारैंटाइन पर जोर दे रही है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। मुंबई का धारावी संक्रमण का सबसे बड़ा गढ़ बनकर सामने आया है। देखें महाराष्ट्र की कुछ तस्वीरें

PREV
15
लॉकडाउन में सोई-खोई दिखती है अब सपनों की नगरी मुंबई,  महाराष्ट्र में 40000 पॉजिटिव

यह तस्वीर मुंबई की मौजूदा हालत को दिखाती है। पीछे लगे एक बड़े बैनर में भागती मुंबई दिख रही है। आगे फुटपाथ पर जा रहे दो लोग यह दिखा रहे हैं कि फिलहाल मुंबई ठहरी हुई है।

25

यह तस्वीर पुणे की है। स्टेशन पर अपनी मां की गोद में मुस्कराता बच्चा। मां के चेहरे पर भी संतोष है कि उसे ट्रेन मिली। वहीं, ट्रेन में बैठने के बाद प्रसन्न दिखते लोग।

35

यह तस्वीर पुणे की है। स्पेशल ट्रेनों से लोगों का लौटना जारी है।

45

मुंबई में लॉकडाउन के बीच टाइम पास करते दो बुजुर्ग। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का इन्होंने पालन नहीं किया।

55

पुणे से जाती एक ट्रेन में पैसेंजर की लिस्ट चेक करता टिकट चेकर।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories