कौन है उद्धव ठाकरे को वो भाई जिससे रहा विवाद, बाला साहेब ने भी छोड़ दिया था अपने मझले बेटे का साथ

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) का आज (27, जुलाई) को जन्मदिन है। उनका जन्म 27 जुलाई 1960 को महाराष्ट्र में हुआ था। उद्धव, बालासाहेब ठाकरे के सबसे छोटे बेटे हैं। वो ठाकरे परिवार के पहले सदस्य थे जो मुख्यमंत्री बने। हालांकि 2022 में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उद्धव ठाकरे सियासत में नहीं आना चाहते थे लेकिन 2002 के बाद वो सियासत में एक्टिव हो गए। उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट बता रहे हैं। आइए जानते हैं उद्धव के लाइफ से जुड़े कुछ अनछुए पहलू।

Pawan Tiwari | Published : Jul 27, 2022 3:09 AM IST / Updated: Jul 27 2022, 02:37 PM IST

110
कौन है उद्धव ठाकरे को वो भाई जिससे रहा विवाद, बाला साहेब ने भी छोड़ दिया था अपने मझले बेटे का साथ

बालासाहेब ठाकरे के तीन बेटे थे। उद्धव ठाकरे उनमें से सबसे छोटे हैं। उद्धव शुरू से ही शांत स्वभाव के थे। हालांकि राजनीति में आने के बाद वो कई बार आक्रामक भाषण दे चुके हैं।

210

उद्धव ठाकरे राजनीति में नहीं आना चाहते थे। उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का शौक है। मुंबई में कई बार उनके क्लिक की हुए फोटोग्राफी की प्रदर्शनी लग चुकी है। 
 

310

उद्धव ठाकरे, ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य हैं जो मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले ठाकरे परिवार के किसी सदस्य ने कोई चुनाव नहीं लड़ा था। इसके बाद भी मुंबई में ठाकरे परिवार का राज चलता था। 
 

410

उद्धव ठाकरे क्रिकेट  के भी शौकीन हैं। वह अपने पिता की तरह बॉलीवुड को भी बहुत पसंद करते हैं। कई फिल्मी स्टार के साथ उनके बहुत अच्छे रिलेशन हैं। 
 

510

महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास करीब 143 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। लेकिन, बड़ी बात ये है कि उद्धव ठाकरे के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है। 
 

610

उद्धव ठाकरे का अपने संग भाई जयदेव ठाकरे के साथ संपत्ति विवाद भी चला था। जयदेव को बालासाहेब ठाकरे पसंद नहीं करते थे जिस कारण से उन्होंने अपनी संपत्ति में जयदेव को हिस्सा नहीं दिया था। 
 

710

बाला साहेब ठाकरे के तीन बेटे थे। बिंदूमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे और उद्धव ठाकरे। बड़े बेटे की मौत कार हादसे में हुई थी। जयदेव से उनके रिश्ते खराब थे। जिस कारण उद्धव ठाकरे को बाला साहेब की विरासत मिली। 
 

810

बड़े बेटे की मौत के बाद उनकी बहू ने बालासाहेब और उद्धव ठाकरे से रिश्ता तोड़ दिया था। उद्धव ठाकरे को अपनी बेटी की शादी में भी नहीं बुलाया था शादी का सारा इंतजाम राज ठाकरे ने किया था।   
 

910

उद्धव ठाकरे ने राजनीति एंट्री 2002 में ली थी। उद्धव को तब बृहन मुंबई नगर निगम (BMC) में शिवसेना के चुनावी अभियान प्रभारी बनाया गया थी। इस चुनाव में पार्टी ने जीत हासिल की थी। उसके बाद उन्हें शिवसेना का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
 

1010

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ शिवाजी पार्क में ली थी। बालासाहेब ठाकरे ने इसी पार्क में 1966 में शिवसेना की शुरूआत की थी। जिस कारण से उद्धव ने यहां शपथ ली थी।

इसे भी पढ़ें- शिवसेना को खत्म कर बीजेपी हिंदुत्व का अकेला ब्रांड बनना चाहती, उद्धव का आरोप-दिल्ली ने पीठ में छुरा घोंपा
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos