नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले और राज्य सरकारों की सिफारिश पर देश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने इस लॉकडाउन में देश को तीन जोन- रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। इन्हीं के तहत छूट तय की गई है। हालांकि, 17 मई तक रेल, हवाई यात्रा और मेट्रो और एक राज्य से दूसरे राज्य तक सड़क यात्रा पर रोक रहेगी। इसके अलावा पहले दो लॉकडाउन के चरण की तरह ही स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, होटल, रेस्त्रां, सिनेमा हॉल, मॉल्स, हेयर सैलून, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, समाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। हालांकि, इस बार पहले दो चरणों से ज्यादा छूटें दी गई हैं। लेकिन खास बात ये है कि देश के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल जैसे शहर रेड जोन में हैं। ऐसे में रेड जोन में छूटों को लेकर लोगों को काफी कन्फ्यूजन है। आईए जानते हैं कि रेड जोन में आप लोगों को क्या क्या छूट मिलेगी।