प्रधानमंत्री के बोलने से पहले विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने भारत की G20 अध्यक्षता पर अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि(valuable insights) शेयर की। इन नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी. देवेगौड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस. जगन मोहन रेड्डी, भाजपा लीडर सीताराम येचुरी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अलावा एडप्पादी के. पलानीस्वामी, पशुपतिनाथ पारस, एकनाथ शिंदे और केएम कादर मोहिदीन शामिल रहे।