आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 6 दलबदलुओं को भी टिकट दिया गया है, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के पूर्व नेता शामिल हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) के लिए 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं। जिन 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है उनमें से 6 दल बदलू हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप ने इन नेताओं को दिया टिकट

1. छतरपुर- ब्रह्म सिंह तंवर

2. किराड़ी- अनिल झा

3. विश्वास नगर- दीपक सिंघला

4. रोहतास नगर- सरिता सिंह

5. लक्ष्मी नगर- बीबी त्यागी

6. बदरपुर- राम सिंह नेताजी

7. सीलमपुर- जुबैर चौधरी

8. सीमापुरी- वीर सिंह धींगान

9. घोंडा- गौरव शर्मा

10. करावल नगर- मनोज त्यागी

11. मटियाला- सोमेश

भाजपा और कांग्रेस से आए तीन-तीन नेताओं को मिला टिकट

आज द्वारा पहली सूची में घोषित किए गए 11 उम्मीदवारों में से 6 दल बदलू हैं। कांग्रेस और भाजपा से आए 3-3 नेताओं को चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है। ब्रह्म सिंह तंवर और अनिल झा भाजपा के पूर्व विधायक हैं। दोनों इस साल आप में शामिल हुए हैं। बीबी त्यागी भी भाजपा के पूर्व नेता हैं। वह दिल्ली नगर निगम के दो बार पार्षद रह चुके हैं। दीपक सिंघला आप के सीनियर नेता हैं। वह पिछली बार विश्वास नगर में भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा से हार गए थे। सरिता सिंह आप की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति की प्रमुख हैं। वह रोहतास नगर से पूर्व विधायक हैं।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस नेता मतीन अहमद के बेटे को आप ने दिया टिकट

आप ने सीलमपुर से पांच बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता मतीन अहमद के बेटे जुबैर चौधरी को टिकट दिया है। राम सिंह नेताजी बदरपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। वीर सिंह धींगान पहले कांग्रेस में थे। वह सीमापुरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। गौरव शर्मा आप के संगठन निर्माण के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं। मनोज त्यागी पूर्व पार्षद हैं। सोमेश शौकीन भी पूर्व कांग्रेस विधायक हैं। वह इस साल आप में शामिल हुए हैं।

आप ने तीन मौजूदा विधायकों (किराड़ी विधायक ऋतुराज झा, सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान और मटियाला विधायक गुलाब सिंह यादव) को टिकट नहीं दिया है। आगे आने वाली लिस्ट से पता चलेगा कि उन्हें दूसरी सीटों पर जगह दी गई है या नहीं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में वोटिंग के साथ बिटकाइन केस गरमाया, ED ने की छापेमारी