Published : Jan 15, 2021, 10:43 AM ISTUpdated : Jan 15, 2021, 11:22 AM IST
15 जनवरी को भारतीय थल सेना 'सेना दिवस' के तौर पर मनाती है। यह थल सेना का 73वां स्थापना दिवस है। 'आर्मी डे' मनाने के पीछे 2 मुख्य कारण हैं। पहला, 15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हो गई थी। दूसरा, इसी दिन भारतीय सेना को अपना पहला कमांडर इन चीफ मिला था। जनरल केएम करियप्पा को यह गौरव हासिल हुआ था। इन्हें किप्पर नाम से भी जाना जाता है। इस दिन इंडिया गेट पर बनी अमर ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। वहीं, शहीदों की विधवाओं या उनके परिजनों को सेना मेडल आदि पुरस्कार दिए जाते हैं। बता दें कि भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था। मौजूदा समय में भारतीय सेना के 53 कैंटोनमेंट और 9 बेस हैं। आइए जानते हैं भारतीय थल सेना से जुड़े 10 फैक्ट्स
भारतीय सेना दुनिया की चौथे नंबर की सबसे शक्तिशाली फौज मानी जाती है। जो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बार-बार गीदड़ भभकी देता है, वो 15वां स्थान रखता है। (यह तस्वीर इंडियन आर्मी ब्रांड के ऑफिशियल वीडियो से लिया गया है)
210
दो साल पहले पाकिस्तानी मीडिया में 'ग्लोबल फायरपावर्स 2019' नामक एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इसमें दुनियाभर की सैन्य ताकतों का आकलन किया गया था। इसमें अमेरिकी सेना नंबर-1, रूस की सेना नंबर-2, चीन की सेना नंबर-3, वहीं भारतीय सेना को चौथी सबसे पॉवरफुल आर्मी के रूप में देखा गया। इसमें दुनिया के 137 देशों की सेनाओं को शामिल किया गया था। (नेहरू के साथ जनरल केएम करियप्पा )
310
अगर भारत की तीनों सेनाओं थल-जल और वायु की चर्चा करें, तो हमारे पास 3462500 से ज्यादा फौजी हैं। 2082 विमान और 4184 लड़ाकू टैंक हैं। एक विमानवाहन पोत और कुल 295 नौसेना सम्पत्तियां हैं। (भारत-पाक युद्ध के दौरान टैंक पर लाल बहादुर शास्त्री)
410
1971 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इसमें पाकिस्तान के 93000 जवानों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। यह अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर रहा है।
510
भारत ने दो बार परमाणु परीक्षण किए, ताकि सेना की ताकत को बढ़ाया जा सके। पहला पोखरण में 1974 में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। और दूसरा 1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।
610
इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एंड एनालिसिस (Indian Institute for Defence and Analysis) की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में भारत का रक्षा बजट 66.9 अरब अमेरिकी डॉलर था। जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे 71.1 अरब अमेरिकी डॉलर बताया गया। यह दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। जबकि पूरे विश्व का रक्षा बजट 1917 अरब डॉलर। हालांकि अब इसमें बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
710
यह हैं क्रमश: दुनिया की 15 शक्तिशाली सेनाएं
अमेरिका, रूस, चीन, भारत, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, यूके, तुर्की, जर्मनी, इटली, मिस्र, ब्राजील, ईरान और सबसे पीछे पाकिस्तान। (भारतीय सेना के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह)
810
सियाचीन ग्लेशियर को दुनिया की सबसे ऊंची युद्धभूमि कहा जाता है। यह समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर है। भारतीय सेना इस जगह पर तैनात होकर सीमा की सुरक्षा करती है।
910
वर्ष, 2013 में उत्तराखंड में आई प्रलय के दौरान भारतीय सेना ने अब तक के अपने मिशन का सबसे बड़ा राहत कार्य चलाया था। इसमें 20 हजार जवानों को लोगों को बचाने उतारा गया था।
1010
14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी अटैक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। कहा जाता है कि इसमें 300 आतंकी मारे गए। यह अब तक के इतिहास में भारतीय सेना की सबसे बड़ा जवाबी हमला यानी एयर स्ट्राइक थी। (इसी जगह हुई थी एयर स्ट्राइक, वो जगह दिखाता एक पाकिस्तानी नागरिक)