राज्य के 36 में से 32 जिलों में जारी बाढ़ से कुल 55,42,053 लोग प्रभावित हुए हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी के एक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ के कारण सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 89 हो गई। बुलेटिन के अनुसार सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में बारपेटा है, जहां 12,51,359 लोग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। धुबरी में 5,94,708 और दरांग में 5,47,421 लोग प्रभावित हैं।