Bharat Jodo Yatra, बाइक के बाद साइकिल चलाते दिखे राहुल गांधी, देखिए कुछ तस्वीरें

Published : Nov 28, 2022, 11:25 AM ISTUpdated : Nov 28, 2022, 11:29 AM IST

इंदौर(Indore). देश की सबसे पुरानी राजनीति पार्टी कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra' के दौरान राहुल गांधी के कई 'सियासी रंग' देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में यात्रा के पांचवें दिन इंदौर शहर में राहुल गांधी बाइक से एंट्री करते दिखे थे। अब वे साइकिल चलाते नजर आए। इससे पहले शनिवार को यानी चौथे दिन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने और रविवार को इंदौर के मॉर्डन चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा यात्रा में 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने से विवाद खड़ा हो गया था। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

PREV
110
 Bharat Jodo Yatra, बाइक के बाद साइकिल चलाते दिखे राहुल गांधी, देखिए कुछ तस्वीरें

इंदौर से महाकाल की नगरी के लिए रवाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश चरण के छठे दिन सोमवार को इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुई। पदयात्रा की शुरुआत सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौक से हुई। यहां एक साइकिल सवार यात्रा में शामिल हुआ, तो कुछ देर बाद राहुल गांधी भी साइकिल की सवारी करते देखे गए।

210

यह पेट मार्वल(Marvel) रजत पाराशर का है, जो अपनी बाइक से ग्वालियर से यहां इंदौर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने उनकी बाइक भी चलाई थी।

310

इंदौर में प्रसिद्ध उर्दू कवि दिवंगत राहत इंदौरी के बेटे सतलज राहत भी यात्रा में शामिल हुए। सतलज ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को उनके दिवंगत पिता को समर्पित दो पुस्तकें भेंट कीं, जिनमें उनकी आत्मकथा भी शामिल है।

410

भारत जोड़ो यात्रा यानी कांग्रेस की एक जन संपर्क पहल पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले 12 दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

510

पैदल मार्च 23 नवंबर को पड़ोसी महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था।    पिछले छह दिनों में यात्रा मध्य प्रदेश में अपनी आधी से ज्यादा यात्रा पूरी कर चुकी है।

610

राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च ने अब तक मध्य प्रदेश में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों को कवर किया है। 

710

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने मध्य प्रदेश के समकक्ष कमलनाथ को मप्र राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत करने के लिए तिरंगा सौंपा था, जहां यह राजस्थान में प्रवेश करने से पहले 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  

810

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा बुधवार(23 नवंबर) की सुबह बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव के जरिये मप्र में प्रवेश कर गई थी।

910

मध्य प्रदेश में दो दिन भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं प्रियंका गांधी दिल्ली लौट गई हैं। वे खंडवा जिले में यात्रा में शामिल हुई थी। उन्होंने 45 किलोमीटर का सफर तय किया था। 

यह भी पढ़ें-MP में 'Bharat Jodo Yatra' को लगा धक्का, अराजक माहौल होने से दिग्विजय सिंह जमीन पर गिरे, प्रियंका दिल्ली लौटीं

1010

 भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। इसका समापन कश्मीर में होगा।

यह भी पढ़ें-गुजरातियों की पहली पसंद क्यों बनी हुई है BJP, मोदी ने एक वीडियो tweet करके बताई ये बड़ी बात

Read more Photos on

Recommended Stories