साड़ियों से लटकी थीं 10 लाशें..बंधे थे हाथ पैर, Photos में देखें ऐसा खौफनाक था बुराड़ी हत्याकांड

नई दिल्ली. बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हुई थी। मामला डेढ़ साल पुराना है। जिस घर में एक साथ 11 लोगों की लाश मिली थी, उसे लेकर कई तरह की अफवाह उड़ी। कई लोगों ने कहा कि उस घर पर भूत-प्रेत का साया है तो कुछ ने कहा कि वहां बुरी आत्माओं का राज है। इन्हीं वजहों से डेढ़ साल से उस घर में कोई नहीं आया। लेकिन अब मोहन सिंह कश्यप नाम के शख्स ने उस घर को किराए पर लेने की बात कही है।  
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2019 7:41 AM IST / Updated: Dec 28 2019, 02:04 PM IST

17
साड़ियों से लटकी थीं 10 लाशें..बंधे थे हाथ पैर, Photos में देखें ऐसा खौफनाक था बुराड़ी हत्याकांड
एक महिला का शव रोशनदान से तो 9 लोगों के शव छत से लगी लोहे की ग्रिल से चुन्नी और साड़ियों से लटके मिले थे। एक बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला था। 9 लोगों के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे और आंखों पर रुई रखकर पट्टी बांधी गई थी।
27
1 जुलाई 2018 को मिली थी 11 लोगों की लाश : 1 जुलाई 2018 को घर में 11 लोगों की लाश मिली थी। घर के 10 लोगों ने फांसी लगाई थी और 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव बेड पर मिला था।
37
पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में क्या निकला था : 11 शवों का पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें डॉक्टर ने बताया था कि 8 की रिपोर्ट में संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। घर की बुजुर्ग नारायण देवी (75) की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई थी। लेकिन रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत आंशिक तौर पर फंदे पर लटकाने से हुई। हालांकि, शव के पास एक फंदा मिला था।
47
किसके नाम पर घर की जिम्मेदारी : अभी घर की जिम्मेदारी दिनेश चूंडावत नाम के शख्स के पास है। वह मृत परिवार का रिश्तेदार है। आत्महत्या के दौरान घर में 11 पाइपों का रहस्य पता चला था। मोहन का मानना है कि वह 11 पाईकों को बंद करवा देंगे। घर के दूसरे रिपेयर के काम भी करवा रहे हैं।
57
बुराड़ी में इस घर का पता है, संतनगर की गली नंबर 2 का मकान नंबर- 137। यह दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी सनसनीखेज घटना थी। 1 जुलाई की सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष थे, जिनमें दो नाबालिग थे।
67
घर में शिफ्ट होने से पहले हवन : घर में शिफ्ट होने आए मोहन कहते हैं कि वह पहले से ही घर को लेकर फैली भूतिया कहानी को जानते हैं। शिफ्ट होने से पहले हवन कराएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे पहले से ही इस घर में आते-जाते रहे हैं। वे यहां ट्यूशन पढ़ते थे।
77
कई लोगों ने कहा कि घर पर भूत-प्रेत का साया है तो कुछ ने कहा कि बुरी आत्माओं का राज है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos