Published : Jun 01, 2020, 04:57 PM ISTUpdated : Jun 01, 2020, 05:23 PM IST
नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन 4.0 खत्म हो गया है। देश में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन यह लॉकडाउन अनलॉक के रूप में लागू हुआ है। जिसके बाद से देश में गतिविधियों को धीरे-धीरे चालू किया जा रहा है। 1 जून को देश में काफी चीजों सामान्य होती नजर आईं। इस दौरान अधिकांश जगहों पर लोग सतर्कता बरतते हुए नजर आए। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। कई राज्यों में अंतर्राज्यीय परिवहन को भी शुरू कर दिया गया है। तस्वीरों में देखिए 1 जून से कैसे देश एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ दिखाई दिया।
गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए दिखाई दी। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद श्रद्धालु स्नान करने गंगा नदी के तट पर पहुंचे।
213
कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करा रही है।
313
पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। लेकिन लोगों को राहत देते हुए सभी दुकानों, मॉल्स और धार्मिक स्थलों को खोलने की इजजात दे दी है।
413
अनलॉक-1 की दिशा में धीरे-धीरे कदम बढ़ने लगे हैं। सरकार ने सैलून खोलने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद आज 1 जून से सैलून और अन्य दुकानें खुलीं।
513
लॉकडाउन में ढील देने के बाद से चीजे धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। हालांकि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां राज्य सरकार ने अधिकांश प्रतिबंधों को जारी रखा है। इसी क्रम में यह तस्वीर मुंबई महानगर की है। जहां आज भी सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं, जोरदार बारिश भी हुई।
613
लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद तमिलनाडु में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं को शुरू कर दिया है।
713
महाराष्ट्र में नॉन कंटेनमेंट जोन में छूट मिलने के बाग हैवी ट्रैफिक देखने को मिला। राज्य सरकार ने औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी है।
813
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने तकरीबन 65 दिन बाद लॉकडाउन में ढील दी है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में भी परिवहन के लिए यात्री बस सेवाओं को शुरू कर दिया है।
913
गृहमंत्रालय ने 30 मई की शाम लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी किए थे, जिसमें सरकार ने राहत दी है। वहीं, रेलवे ने आज से 200 ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते यात्री।
1013
गंगा दशहरा के मौके पर गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
1113
दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में राज्य को खोल दिया है। हालांकि 7 दिनों के लिए राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।
1213
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी परिवहन सेवाओं को शुरू कर दिया है। योगी सरकार ने राज्य में यात्रियों के आवाजाही के लिए रोडवेज बसों का संचालन एक बार फिर शुरू किया है।
1313
रेल सेवाओं के शुरू होने के बाद लोग कतारबद्ध होकर ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन की कोशिश की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.