कोरोना : इन 5 राज्यों से आई अच्छी खबर, अब तक नहीं हुई किसी की मौत

Published : Jul 20, 2020, 10:58 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक 27503 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भारत में कोरोना से मृत्यु दर पहली बार 2.5% से नीचे चला गया है। यानी भारत में 100 संक्रमित लोगों में से सिर्फ 2.5 से कम की मौत हो रही है। पिछले एक महीने के भीतर इस दर में 0.33% की कमी आई है। सरकार इसे अच्छे संकेत मान रही है। केंद्र सरकार के मुताबिक, भारत दुनिया में सबसे कम डेथ रेट वाले देशों में शामिल है। वहीं, भारत में 29 राज्य/ केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर 2.49% से भी कम है। इसके अलावा 5 राज्य ऐसे  भी हैं जहां, कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। 

PREV
16
कोरोना : इन 5 राज्यों से आई अच्छी खबर, अब तक नहीं हुई किसी की मौत

 मणिपुर के 17 जिलों में फैला कोरोना, लेकिन नहीं हुई कोई मौत
पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में कोरोना के अब तक 1891 मामले सामने आए हैं। राज्य के 17 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैं। लेकिन राहत की बात है कि राज्य में अभी तक किसी की जान नहीं गई। 

26

नगालैंड से भी राहत की खबर
मणिपुर के पड़ोसी राज्य नगालैंड में अब तक कोरोना के 1000 केस मिले हैं। यहां अब तक 432 लोग ठीक हो चुके हैं। 546 का अभी भी इलाज चल रहा है। यहां के 10 जिलों से कोरोना के मामले सामने आए हैं, इसके बावजूद यहां अब तक महामारी से किसी की जान नहीं गई। 

36

सिक्किम में 23 मई को आया पहला केस
सिक्किम कोरोना को रोकने में काफी हद तक कामयाब रहा। यहां 23 मई को पहला केस मिला था। अब तक राज्य में 275 संक्रमण के केस सामने आए हैं। लेकिन सभी की हालत ठीक है। 90 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में ज्यादातर मरीज आर्मी और सुरक्षाबलों के जवान हैं।

46

मिजोरम में कोरोना के 200 से ज्यादा केस
उधर, मिजोरम में कोरोना वायरस के 284 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, यहां 167 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 117 एक्टिव केस हैं। राज्य में अभी तक कोरोना से किसी की जान नहीं गई है। 

56

अंडमान- सबसे कम केस इसी राज्य में
अंडमान निकोबार में अब तक 198 केस मिले हैं। भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में ये सबसे कम केस हैं। यहां अब तक 145 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 53 का इलाज चल रहा है। कोरोना से राज्य में किसी की मौत नहीं हुई है।

66

अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन से बेहतर भारत की स्थिति
डेथ रेट की बात करें तो भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर है। सबसे ज्यादा मृत्यु दर यमन (30%) की है। वहीं, बेल्जियम में यह (15%), ब्रिटेन में (15%), फ्रांस में 14%, इटली में 14%, चीन में 5.44%, अमेरिका में 3.88 और जर्मनी में 4.51% है। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories