2 दिन पहले दीप सिद्धू-सिधाना आया था दिल्ली, फिर किसानों के साथ...जानें कैसे रची हिंसा की साजिश

नई दिल्ली. गैंगेस्टर से एक्टिविस्ट बने लक्खा सिधाना और अभिनेता दीप सिद्धू...ये दो नाम हैं जो लाल किला पर झंडा लगाने और हिंसा फैलाने में सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों ने ही किसानों को भड़काया और दिल्ली में ले जाकर हिंसा की। किसान मजदूर संघर्ष समिति के जनरल सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, हमारा कार्यक्रम दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर था वहां पर जाकर हम लोग वापस आ गए। हमारा न तो लाल किले का कार्यक्रम था, न ही झंडा फहराने का था। जिन लोगों ने ये काम किया हम उनकी निंदा करते हैं। जिसने भी ये काम किया वो दोषी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2021 6:30 AM IST / Updated: Jan 27 2021, 02:20 PM IST

111
2 दिन पहले दीप सिद्धू-सिधाना आया था दिल्ली, फिर किसानों के साथ...जानें कैसे रची हिंसा की साजिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू और सिधाना दो दिन पहले दिल्ली आए और सिंघु सीमा पर प्रदर्शनकारियों को भड़काऊ भाषण दिया।
211
सिद्धू ने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के सनी देओल के लिए प्रचार किया था। सिधाना केखिलाफ 26 मामले दर्ज हैं।
311
भारतीय किसान यूनियन (BKU) हरियाणा इकाई के प्रमुख गुरनाम सिंह चादुनी सहित कई किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर पत्थरबाजी की हिंसा से खुद को दूर किया और आरोप लगाया कि दीप सिद्धू ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया और उन्हें लाल किले तक ले गए।
411
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, हिंसा के दौरान दीप सिद्धू लाल किले में मौजूद था। हम शुरू से ही उनके खिलाफ थे। दीप सिद्धू लाल किले में कैसे पहुंचे, इसकी जांच शुरू की जानी चाहिए।
511
योगेंद्र यादव ने दावा किया कि उन्होंने ट्रैक्टर रैली से पहले रात को सिद्धू और सिधाना को भीड़ को भड़काने की कोशिश करने के बारे में पुलिस को सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
611
योगेंद्र यादव ने कहा, वह (सिद्धू) भाजपा से जुड़ा हुआ है और सांसद सनी देओल के चुनाव के दौरान कार्यकर्ता था। हमने पुलिस को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।
711
कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी दावा किया कि यह दीप सिद्धू ने लाल किला पर झंडा फहराया था। आरोप यह भी लगा कि सिद्धू प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का सदस्य है।
811
लाल किले की घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में सिद्धू ने हिंदी में बोलते हुए कहा कि निशान साहब और किसान यूनियन के झंडे भावनाओं में आकर लगाए थे। उसने कहा, दीप सिद्धू इतनी भारी भीड़ को कैसे उकसा सकता है।
911
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं और वह अपनी खुद की पार्टी बनाना चाहता था। किसान आंदोलन के दौरान सिद्धू और सिधाना दोनों बहुत सक्रिय रहे हैं। बाद में किसानों के एक वर्ग ने उन्हें हटा दिया। दोनों कुछ दिनों के लिए विरोध प्रदर्शन से गायब थे।
1011
बता दें कि दीप सिद्धू ने खुद फेसबुक पर आकर माना कि उसने निशान साहिब का झंडा लगाया, लेकिन भारतीय झंडे को नहीं हटाया। लेकिन विवाद यहीं पर खत्म नहीं होता, दीप सिद्धू पर आरोप है कि वह भाजपा समर्थक है। इस मामले में जब मीडिया के एक चैनल ने उनसे बात की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भाजपा समर्थक नहीं हैं।
1111
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos