Published : Jan 15, 2021, 02:13 PM ISTUpdated : Jan 15, 2021, 02:21 PM IST
कंगना रनौत ने 10वीं शताब्दी की जम्मू-कश्मीर की रानी दिद्दा पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। कंगना ने मणिकर्णिका फिल्म में झांसी की रानी के किरदार से एक अलग छाप छोड़ी थी। दिद्दा रानी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक नहीं, दो बार महमूद गजनवी को हराया था। कंगना ने अपने ट्वीट में भी इसका उल्लेख किया। लेकिन दिद्दा रानी के संबंध में कुछ विवादास्पद तथ्य भी हैं। हालांकि उनकी बहादुरी भी इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। उन्होंने भारत पर हमला करने आए महमूद गजनवी को दो बार हराया था। जानते हैं कौन हैं ये दिद्दा रानी
दिद्दा कश्मीर की रानी थीं। वे लोहार वंश की राजकुमारी और उत्पल वंश की शासिका थीं। इनका जन्म 958 ई. में हुआ था। जबकि मृत्यु 1003 ई. में। (यह कवर चित्र आशीष कौल की पुस्तक के पब्लिसिटी पोस्टर से लिया गया है।)
210
अब आपको बता दें कि कंगना आशीष कौल की पुस्तक- 'दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' पर यह फिल्म बना रही हैं। दिद्दा के बारे में कहा जाता है कि वो अपंग पैदा हुई थीं, इसलिए मां-बाप ने त्याग दिया था। तब वे अपनी नौकरानी का दूध पीकर बढ़ी हुईं।
310
दिद्दा के पिता राजा सिंहराज थे। सिंहराज लोहार वंश के राजा थे। दिद्दा के दादा भीम शाही काबुल(अफगानिस्तान) से थे। 10वीं शताब्दी में अफगानिस्तान में हिंदू शासन था।
410
दिद्दा की शादी कश्मीर के शासक क्षेमगुप्ता से हुई। दिद्दा के बारे में कहा जाता है कि वे बेहद खूबसूरत थीं। यही नहीं, वे कूटनीति और राजनीतिक तौर पर भी काफी परिवक्व थीं। क्षेमगुप्ता अकसर दिद्दा से सलाह-मश्वरा करके ही फैसले लेते थे। इसलिए लोग उन्हें दिद्दाक्षेम भी कहने लगे थे। इनके राज्य में दोनों के मिले-जुले सिक्के चलते थे।
510
958 में क्षेमगुप्ता का बीमारी के चलते निधन हो गया। दरबारी चाहते थे कि दिद्दा पति की चिता पर सति हो जाएं। लेकिन उन्होंने अपने बेटे अभिम्यु का राजतिलक कराया और उसकी संरक्षक बनीं।
(सति प्रथा का एक पुराना चित्र)
610
बता दें कि महमूद गजनवी ने 1015 और 1023 में जम्मू-कश्मीर पर हमला किया। लेकिन दिद्दा की रणनीति के आगे वो दोनों बार हारा।
(महमूद गजनवी के हमले को दिखाता एक चित्र)
710
प्राचीन संस्कृत कवि कल्हण ने दिद्दा को कश्मीर के इतिहास की सबसे शक्तिशाली महिला शासन बताया था। कल्हण ने अपनी पुस्तक 'राज तरंगिणी' में दिद्दा से जुड़े कई प्रसंगों का हवाला दिया है।
810
बता दें कि पति की मृत्यु के बाद सत्ता संभालते हुए दिद्दा ने कई भ्रष्ट मंत्रियां और अपने प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर दिया था।
(कश्मीर में मिले दिद्दा के कुछ भित्ति चित्र)
910
हालांकि कल्हण ने यह भी उल्लेख किया है कि सत्ता की वासना के चलते उन्होंने अपने ही पुत्रों को मरवा दिया था। वे पुंछ के एक ग्वाले तुंगा से प्यार करती थीं। उसे बाद में प्रधानमंत्री बनाया गया।
1010
प्राचीन संस्कृत कवि कल्हण ने 'राज तरंगिणी' में दिद्दा के बारे में कई बातें लिखी हैं। इसके अनुसार, दिद्दा अत्यंत बहादुर महिला थीं। दिद्दा की मौत के बाद संग्राम सिंह गद्दी पर बैठा था।
राज तरंगिणी पर कई लेखकों ने अपने-अपने रिसर्च किए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.